
उमरिया – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज के बफर जोन के मझखेता बीट के ग्राम कुम्भंई के कक्ष क्रमांक पी एफ 333 में शौच के लिए गये युवक पर बाघ ने कर दिया जिसमें ग्राम बिजौरी निवासी 22 वर्षीय अनुज बैगा पिता महिपाल बैगा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल पर युवक का शव
युवक के मौत की सूचना पर मानपुर परिक्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार और वनरक्षक एवं उनकी टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मानपुर टी आई सुन्द्रेश सिंह मेराबी ने बताया कि युवक लगभग रात में 8 – 9 बजे के आसपास चमकुई नाले में शौच के लिए आया था पास में नाला होने के कारण वहां जैसे ही पहुंचा है झाड़ियों में छिपा हुआ टाइगर उसके ऊपर अटैक कर दिया उस अटैक में युवक की मौत हो गई और टाइगर युवक के शरीर के ऊपरी हिस्से को खा भी गया है, वहीं युवक ग्राम बिजौरी का रहने वाला है और लगभग 4 – 5 वर्षों से यहीं रह रहा है, सुबह 5:00 बजे करीब जब लोग घरों से निकले तो उन्होंने देखा और सूचना दिया वन विभाग ने जैसे ही हमको भी सूचना दिया तो हम भी मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर मौका पंचनामा करने की कार्यवाही में लगे हुए हैं।

मौके पर ग्रामीण
गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कुप्रबंधन का शिकार होने के कारण लगातार घटनाएं हो रही हैं, कहीं बाघ की मौत तो कहीं बाघ द्वारा ग्रामीणों की मौत।







