
ओले गिरते तो आप बहुत देखे होंगे लेकिन ऐसा कहीं नजर नहीं आया होगा। आज हम आपको 3 फिट के ओला का टुकड़ा दिखा रहे हैं जो खपरैल घर के बगल में गिरा।
उमरिया – जिले में कहीं तेज बारिश तो कहीं गिरे जोरदार ओले, कोहरे का भी प्रकोप रहा दिन भर आसमान में घने बादल छाये रहे रह – रह कर बारिश भी होती रही वहीं नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के घुलघुली क्षेत्र के ग्राम छोटी मोहनी में कृष्ण कुमार झरिया के खपरैल घर के छप्पर के बगल में एक 3 फिट लंबा और 1 फिट चौड़ा ओले का टुकड़ा गिरा।

इतने बड़े ओले की सिल्ली को देखकर जहां परिवार घबरा गया वहीं उसको देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग गई, हलांकि यह ओला लगभग 2 घंटे में पिघल गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि इतना बड़ा टुकड़ा पहली बार देखा गया, यदि यह किसी के ऊपर गिरता तो निश्चित ही उसका बचना मुश्किल हो जाता लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जन हानि नही हो पाई। आज सुबह से जिले भर में रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिसमें तिलहन और दलहन फसलों के खराब होने की अधिक संभावना है। जहां इस ओला वृष्टि से किसान चिंतित हैं वहीं कुछ क्षेत्र में फसल खराब हो गई है, अब किसान शासन से क्षति पूर्ति की उम्मीद लगाए बैठे हैं।




