
उमरिया – कार्यपालन अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड ने बताया कि बिजली लाईनो के प्री मानसून मेंटीनेंस हेतु अत्यावष्यक कार्य करने के लिए आवष्यकतानुसार बिजली की आपूर्ति विभिन्न उपकेन्द्रो मे बंद रहेगी।
बताया कि 6 मई को अमरपुर उपकेंद्र में प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक , चिल्हारी उपकेंद्र में दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक , 8 मई को बल्हौड़, देवरी उपकेंद्र, बिजौरी उपकेंद्र में दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक , 10 मई को मानपुर उपकेंद्र में प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक , ताला उपकेंद्र में दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। आवष्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।
कार्यपालन अभियंता ने तो मेंटीनेंस के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करने का समय घोषित कर दिया लेकिन इन समयों के अलावा जो किसी भी समय अघोषित रूप से बन्द कर दी जाती है उसके लिए विभाग का कोई भी जिम्मेदार बताने या फोन उठाने के लिए तैयार नही होता है।







