Home भ्रष्टाचार फिर निकलानिकला डी एम एफ मद का जिन्न लोकायुक्त टीम ने जब्त...

फिर निकलानिकला डी एम एफ मद का जिन्न लोकायुक्त टीम ने जब्त किये रिकार्ड

96
0

जिला खनिज मद से स्वीकृत करोड़ो रूपये के घोटाले से जुड़े दस्तावेज को लेने आई लोकायुक्त की टीम, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प, 8 वर्ष पुराना मामला,

लोकयुकयत की टीम ने खंगाला दस्तावेज

उमरिया – जिले मे वर्ष 2016-17 में जिले के तत्कालीन स्वास्थ्य महकमे मे ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है, बिना सामग्री खरीदी के ही करोड़ों रुपए आहरित कर लिए गये। जिसको लेकर दर्ज प्रकरण के बाद रीवा लोकायुक्त की टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर खनिज मद सहित प्रकरण से जुड़े अन्य दस्तावेजों को खंगाला और कुछ फाइलों को साथ ले गये।

जानिये पूरा मामला

आपको बता दें कि वर्ष 2016-17 में तत्कालीन सी एम एच ओ डॉक्टर आर के सिंह ने तत्कालीन कलेक्टर अभिषेक सिंह को मांग पत्र देकर खनिज मद से 442.59 लाख रूपये आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के देखभाल हेतु सामग्री क्रय करने के लिये स्वीकृत करवाया था और बिना सामग्री क्रय किये ही वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 में रकम निकाल लिया जिसके लिये समस्त जिम्मेदारी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 कौशल प्रसाद साकेत को सौंपी गई थी और श्री साकेत ऐसा चक़्कर चलाये कि तत्कालीन सी एम एच ओ डॉक्टर आर के सिंह, डॉक्टर उमेश नामदेव और अकाउंटेंट संतोष शुक्ला करोडो की रकम देख कर कौशल प्रसाद साकेत के मुरीद हो गये और इनके कहने पर बिना सामान क्रय किये और बिना मंगाए ही अस्पताल के एक शहडोल निवासी कर्मचारी शर्मा के पत्नी के नाम पर फर्म बना कर सारी सप्लाई आर्डर दे दिये और हवा में माल भी रिसीव कर लिये और पेमेंट भी हो गया, हालांकि बाद में वह कर्मचारी नौकरी छोड़ कर चला गया।

शिकायत और क्या हुआ

अब इसकी शिकायत और जाँच शुरू हुई, कुछ लोग सूचना के अधिकार के तहत जानकारी भी मांगे लेकिन किसी को जानकारी नहीं दी गई, तब इस मामले की शिकायत ई ओ डब्ल्यू रीवा के पास तक गई, जो जाँच शुरू कर दिये, वहीं लगातार उनके द्वारा कागजात मांगे जाते रहे लेकिन सहायक वर्ग 2 कौशल प्रसाद साकेत द्वारा किसी तरह के कागज नहीं दिये गये इन सबको देखते हुये तत्कालीन सी एम एच ओ दिनांक 2/09/2019 को थाना प्रभारी को पत्र क्रमांक 4588 के माध्यम से श्री साकेत के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने के लिये 16 बिंदुओं का पत्र लिख कर 8 जगह प्रतिलिपि दिये लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई वहीं वर्तमान कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन द्वारा पत्र क्रमांक 276 के माध्यम से दिनांक 14/06/2024 को डी एम एफ मद से वर्ष 2016-17 और 20217-18 में दिये गये 442.59 लाख रूपये से क्रय की गई सामग्री का पूरा विवरण सी एम एच ओ से माँगा गया लेकिन समस्त दस्तावेज श्री साकेत के पास होने के कारण कलेक्टर उमरिया को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इससे पहले ई ओ डब्ल्यू रीवा द्वारा पत्र क्रमांक 1869 के माध्यम से दिनांक 20/09/2023 को 13 बिंदुओं का पत्र लिख कर सी एम एच ओ उमरिया से जानकारी मांगी गई थी लेकिन तब भी सारी जानकरी इनके पास होने के कारण उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तत्कालीन सी एम एच ओ द्वय और अकाउंटेंट ने अपना जबाब दे दिया कि सारे दस्तावेज साकेत जी के पास हैं और अपनी गर्दन निकाल कर बाहर हो गये।

अधिकारियों के आदेश हवा में

वर्षों बाद लोकायुक्त और ई ओ डब्ल्यू का जिन्न फिर निकल कर बाहर आया और फिर से दस्तावेज खंगालने सी एम एच ओ कार्यालय आ धमके अब उनको क्या दस्तावेज मिले या अभी भी खाली हाथ चले गये यह तो वही जानें लेकिन इतना तो तय है कि जिले में बड़े अधिकारियों के आदेश को हवा में उड़ा दिया जाता है और वो मुंह देखते रह जाते हैं।

लोकयुकयत निरीक्षक ने बताया

लोकायुक्त रीवा से आये निरीक्षक केश राम मराबी ने बताया कि वर्ष 2016, 17, 18 मे यहाँ सरकार के द्वारा बहु उपयोगी सामग्री क्रय करने के लिये बजट दिया गया था उसकी शिकायत प्राप्त हुई है कि जो सामग्री क्रय किया जाना था, वह सामग्री क्रय नहीं की गई है उसी के दस्तावेज लेने हम आज यहाँ आये हैं, कोई सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं जिनके द्वारा शिकायत की गई है।

सी एम एच ओ ने बताया

हालांकि इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ व्ही एस चंदेल ने बताया है कि मामला पुराना है लोकायुक्त की टीम यहां आकर कुछ दस्तावेज मांगी हैं, जिसके तहत जो भी उन्हें जरुरत होगा और यदि हमारे पास उपलब्ध होगा तो उनको अवश्य उपलब्ध कराया जायेगा।

फिर निकलानिकला डी एम एफ मद का जिन्न लोकायुक्त टीम ने जब्त किये रिकार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here