
ऐसा भी दिल होना चाहिये, साल भर केस लड़े और जीत मिलने के बाद, जुर्माने में प्राप्त रकम को दान कर दिये वृद्ध आश्रम को, जुर्माना भी हुआ तो हल्दीराम जैसी फर्म को,
क्या रहा पूरा मामला

Umaria – जिले में पहली बार कुछ ऐसा हुआ कि आप भी सोचेंगे कि इतनी सी बात पर इतना बड़ा कदम, जी हां मात्र एक पैकेट नमकीन वह भी हल्दीराम कम्पनी नागपुर की खरीदने के बाद वजन कम निकलने पर उपभोक्ता ने दुकानदार से शिकायत किया और दुकानदार ने पैकेट बदलने की बात कहा लेकिन उपभोक्ता ने दूसरे उपभोक्ताओं का हित सोचते हुये नमकीन का पैकेट बदलना स्वीकार नहीं किया और प्रण कर लिया कि इतनी बड़ी कम्पनी को सबक सीखना ही उचित होगा और फिर जंग छेड़ दिया, पहले तो कम्पनी से सपर्क किया ज़ब वहां से कोई सकारात्मक जबाब नहीं मिला तो कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करावाया और वहां से भी कोई कार्रवाई होता न देख मजबूर होकर पक्के इरादे के साथ उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय की शरण लिया और साल भर के संघर्ष के बाद जीत हासिल हुई और हल्दीराम कंपनी नागपुर के ऊपर न्यायालय ने एक लाख दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया। इस जीत के बाद उपभोक्ता ने दिल बड़ा करते हुये न्यायालय से अनुरोध किया कि इस रकम में से एक लाख रूपये वृद्ध आश्रम को दान देना चाहता हू, जिसको न्यायालय ने स्वीकार कर लिया।
राकेश दर्दवंशी ने बताया

इस मामले मे उमरिया वार्ड क्रमांक 15 कैम्प निवासी राकेश दर्दवंशी ने बताया कि मैंने हल्दीराम के कुछ प्रोडक्ट खरीदे थे उसमें हल्दीराम की भुजिया के दो पैकेट थे जिसमें एक पैकेट में मेरे को वजन कुछ कम महसूस हुआ तो मैंने दुकानदार से उसकी शिकायत की दुकानदार ने मेरे से बोला की दूसरी ले लीजिए तब मैं नहीं लिया जिसकी शिकायत मैं थाने में किया कि यह बड़ी फर्म है और उपभोक्ताओं के साथ छल करते हैं मुझे ऐसा प्रतीत हुआ जब थाने वालों ने भी कुछ नहीं किया तब मैंने फर्म को इसकी शिकायत किया तब उन्होंने कहा कि हमारे वेबसाइट में इसको बनाकर डालिए ताकि हम देखें कि आप सही बोल रहे हैं या गलत बोल रहे हैं तब मैंने डाला उन्होंने भी कुछ नहीं किया तब मेरे को मजबूरन सारे डॉक्यूमेंट लेकर अधिवक्ता के माध्यम से उपभोक्ता फोरम जाना पड़ा वहां करीब 1 वर्ष तक यह प्रकरण चलता रहा जहां कल आदेश हुआ, एक लाख दस हजार रुपए हल्दीराम नागपुर की फर्म पर जुर्माना किया गया तब मैं माननीय न्यायालय से कहा कि मेरी इच्छा है कि एक लाख रूपये वृद्ध आश्रम को दान किया जाए ताकि वहां बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद हो सके।
छोटी सी भूल ने लगाई कम्पनी की साख पर बट्टा

गौरतलब है कि कम्पनी की एक छोटी सी भूल ने जहाँ कम्पनी की साख पर बट्टा लगाया वहीं उपभोक्ताओं के विश्वास पर भी कुठाराघात हुआ तो वहीं राकेश दर्दवंशी के इस कदम ने लोगों को अपने हित के लिये लड़ने का जज्बा भी सिखाया।
दिल हो तो ऐसा साल भर केस लड़े जीत कर मिली हुई रकम को कर दिये दान




