
गर्मी शुरू होते ही जिले के कलेक्टर ने जिले को जल आभाव ग्रस्त घोषित कर नलकूप खनन पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, वहीं जिले मे पानी की घोर समस्या होने के बाद बिना बारिश के ही प्रतिबन्ध समाप्त करने का फरमान भी जारी हो गया।
बिना बारिश ही कलेक्टर ने हटाया बोर पर प्रतिबंध

Umaria – जिले मे पेय जल की स्थिति को देखते हुये 11अप्रैल 2025 को जिले के कलेक्टर ने जिले को जल आभाव ग्रस्त घोषित करते हुये आदेश पारित कर दिया था कि जिले से नलकूप खनन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया जाता है।
ग्रामीण पेय जल के लिए ज्ञापन भी देते रहे

समय – समय पर ग्रामीण पेय जल की समस्या को लेकर जिले के कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया कि हमारे क्षेत्र मे पानी नहीं है हम लोगो को पेय जल उपलब्ध कराया जाय। जिला प्रशासन अभी भी ठीक ढंग से पेय जल उपलब्ध नहीं करवा सका है, लोग नालों और गड्ढों का पानी पीने को मजबूर हैँ।
सरकारी रिकार्ड में भी अभी नही आया बारिश का समय

वहीं देखा जाय तो सरकारी रिकार्ड के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के बाद ही आता है कभी कभी तो जुलाई मे उमरिया जिले मे पानी गिरता है इसी को देखते हुए जिले में वाटर लेवल को मेंटेन रखने के लिए गर्मी के प्रारंभ होते ही बोर करने पर प्रतिबंध लगा दिए जाते हैं ताकि गर्मी के मौसम मे पानी की कमी न होने पाये लेकिन उमरिया जिला इन सबसे हटकर है।
बिना मानसून कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अभी मानसून का कोई ठिकाना भी नहीं है और जिले के कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया कि सरकारी तौर पर नलकूप खनन से प्रतिबंध हटाये जाते हैं, वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बोर पर प्रतिबंध हटाने में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार हुआ है।
पानी की कमी से जूझ रहे हैं पचासों गांव

अब यदि देखा जाय तो उमरिया जिला समुद्री तट से 1123 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यहां पर कुछ गांव तो इसके भी ऊपर हैं जहां पर पानी की समस्या हर वर्ष गर्मी के दिनों में रहती है वाटर लेवल इतना नीचे चला जाता है कि कई लगभग 300 से 400 फीट तक पानी चला नहीं मिलता है, इतना ही नहीं 25 गाँवो का समूह जिसको आकाशकोट के नाम से जाना जाता है वहां तो सामान्य दिनों मे पानी की कमी रहती है, इन सबके बावजूद और भी बहुत से ऐसे गांव हैँ जो पानी की किल्लत से जूझ रहे हैँ, और जिले के कलेक्टर ने पी एच ई के प्रतिवेदन पर जिले मे बोर खनन बहाल कर दिया है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप

इस मामले मे पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने जिले के कलेक्टर एवं पी एच ई विभाग के ऊपर आरोप लगाते कहा कि नियम कायदे कानून को एक तरफ रख दिया गया है 15 जून के पहले बारिश नहीं मानी जाती है, वर्तमान समय में इतनी गर्मी पड़ी है और वाटर लेवल इतना डाउन हो गया है कि पीने के पानी तक की समस्या हो गई है यह जो बोरी बंधान किया जा रहा है उसी वाटर लेवल को मेंटेन करने के लिए किया जा रहा है, उसके बाद भी नदी नाले सूख गए हैं वाटर लेवल एकदम डाउन हो गया है, ऐसी स्थिति में यदि पी एच ई विभाग द्वारा कह दिया गया है और प्रतिबंध हटा दिया गया है एवं बोर कराए जा रहे हैं, तो यह किसानों के साथ और सरकार के साथ भी धोखा है इस तरह का प्रतिबंध लगा रहना चाहिए, इस तरह का जो कृत्य किया गया है यह बहुत ही गंभीर है इस पर तत्काल रोक लगाना चाहिए और कलेक्टर महोदय ने जो आदेश जारी किया है यह बहुत ही गंभीर मामला है वाटर लेवल बहुत ही डाउन हो चुका है ऐसे में जब तक पर्याप्त बारिश नहीं हो जाती तब तक यह प्रतिबंध लगा ही रहना चाहिए, किस जनप्रतिनिधि के दबाव में पीएच के अधिकारियों ने ऐसा किया है, यह तो सरासर गलत है यह प्रतिबंध तब तक लगा रहना चाहिए जब तक पर्याप्त बारिश नहीं होती है, और वहीं नियमानुसार 600 फीट से अधिक दूरी के बाद ही दूसरा हैंडपंप बोर होना चाहिए मगर यहां कहीं भी इस नियम का पालन नहीं होता है पंप से पानी नहीं आ रहा है हैंडपंप हवा उगल रहे हैं मगर कलेक्टर महोदय द्वारा यह आदेश जारी करके प्रतिबंध हटा दिया गया यह सरासर गलत है इनको पुनः इस पर अमल करना चाहिए और प्रतिबंध लगाना चाहिए। कहीं ना कहीं ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिली भगत से कलेक्टर ने ऐसे आदेश जारी किए हैं कि उमरिया जिले में बोर खनन पर से प्रतिबंध हटाया जाता है जबकि अभी मानसून को आने में समय है।
मौसम विभाग के जानकार ने बताया

वही मौसम विभाग के विशेषज्ञ राजनीश यादव ने बताया कि उमरिया जिले में अभी टेंपरेचर बहुत ज्यादा है कल का टेंपरेचर 42.01 डिग्री सेल्सियस गया है अभी बारिश नहीं हुई है और बारिश की उम्मीद अभी नहीं है 15 जून के बाद ही बारिश हो पाएगी संभावना है, इसके पहले तूफान के साथ हल्की-फुल्की बारिश तो बे मौसम भी होती है लेकिन जहां तक उमरिया में अभी मौसम के आधार पर कोई बारिश नहीं हुई है।
पी एच ई के कार्यपालन यंत्री ने बताया

अब सवाल यह उठना है कि जब मौसम विशेषज्ञ यह बता रहे हैं कि उमरिया में बारिश नहीं हुई है वाटर लेवल नीचे चला गया है उसके बाद पीएचई विभाग के ई ई एच एस धुर्वे ने बताया कि जो प्रतिबंध हटाया गया है उसको संदर्भ में लेकर माननीय जन्म प्रतिनिधियों के कहने पर, बोर पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है वर्तमान में पेयजल की इतनी समस्या नहीं है जो कि वर्ष से पूरा हो सकता है और बोर भी कराया था तो पानी नहीं मिला वहां इसलिए और क्या कर सकते हैं।
अधिकारियों को दिख गई भारी बारिश

गौरतलब है कि इन अधिकारियों को यह कौन समझाए कि भगवान इंसान को आंख के साथ दिमाग भी देता है इन अधिकारियों को ऐसा कैसे प्रतीत हो गया कि औसत से अधिक बारिश हो गई जहां लोग गर्मी और पानी की कमी से त्राहि त्राहि कर रहे हैं।
*ऐसे हैं जिले के अधिकारी*

जिले के अधिकारी कहते हैं की औसत से ऊपर बारिश हो गई है इस कारण बोर पर से प्रतिबंध हटाए गए हैं अब सवाल है यह उठता है कि वह ऐसा कौन जन प्रतिनिधि है जिसके दबाव के चलते बोर से प्रतिबंध हटाए गए हैं वहीं विपक्ष का मानना है कि बोर से प्रतिबंध हटाए जाने पर ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलकर जमकर भ्रष्टाचार किया है।
बिना बारिश ही बढ़ गया जल स्तर कलेक्टर ने हटाया नलकूप खनन से प्रतिबन्ध







