
किसानों की समस्याओं को लेकर देर रात तक कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे रहे एस डी एम कार्यालय के सामने नहीं मिली एस डी एम
*एस डी एम कार्यालय का घेराव*

Umaria – जिले की मानपुर विधानसभा में कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब ज्ञापन लेने के लिए मानपुर एसडीएम हरनीत कौर कलसी मौके पर नहीं पहुंचीं, इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक फूंदेलाल सिंह मार्को की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया, कार्यकर्ता उमरिया कलेक्टर राखी सहाय को ही ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए, इस दौरान तहसीलदार पंकज नयन तिवारी ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
*नहीं मिलीं एस डी एम, देर रात तक किए घेराव*

जिले की मानपुर विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब किसानों की समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन लेने के लिए मानपुर एसडीएम हरनीत कौर कलसी मौके पर नहीं पहुंचीं, इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक फूंदेलाल सिंह मार्को की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया, कांग्रेस नेताओं का कहना था कि किसान सम्मान यात्रा के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाना था, लेकिन एसडीएम की अनुपस्थिति से कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और उमरिया कलेक्टर राखी सहाय को मौके पर बुलाकर ज्ञापन लेने की मांग करने लगे, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तहसीलदार पंकज नयन तिवारी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा प्रशासन की ओर से ज्ञापन स्वीकार कर वरिष्ठअधिकारियों तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर के आने की मांग पर अड़े रहे, देर रात तक पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और विधायक फूंदेलाल सिंह मार्को के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर डटे रहे और आधी रात तक धरना जारी रहा।
*पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा*

पूर्व कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कमलेश्वर पटेल ने बताया कि आज यहां धरने पर बैठे हैं, आज किसान साथी पूरे प्रदेश का परेशान है, उनको डी ए पी, यूरिया या जिंक हो खाद की जिस तरह अनुपलब्धता है, आज सरकार ने जिस तरह जटिल प्रक्रिया कर दिया है, उनको खाद नहीं मिल पा रही है, बिजली आपूर्ति बिल्कुल नहीं हो पा रही है, डीजल उपलब्ध नहीं हो रहा है, किसान करे तो करे क्या, इन सब बातों को लेकर हमारे कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष, विधायक जी समेत अन्य जो पार्टी के लोग, नेता किसानों के साथ हम लोग यहां पर आंदोलनरत हैं, यहां का जो जिला प्रशासन है, स्थानीय प्रशासन है, हमें ऐसा लगता है कि जो उनकी जिम्मेदारी है उनको किसी से कोई मतलब नहीं है, वो पूरी तरह से निरंकुश हैं, गूंगे – बहरे हैं और आम जनता की समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए हम लोग आज 12 बजे से अभी रात के 10 बज रहे हैं और हम लोग आंदोलनरत हैं l
*प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर सवाल*

गौरतलब है कि देर रात तक कांग्रेस एस डी एम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी उनसे मिलना मुनासिब नहीं समझे, जिसको देख कर ऐसा लगता है कि जिले में प्रजातांत्रिक व्यवस्था समाप्त होती जा रही है l
*देर रात तक किसानों की समस्याओं को लेकर चला एसडीएम कार्यालय का घेराव*





