
उमरिया – दिनांक 11 जनवरी 2023 को जिले के पाली थाना अंतर्गत बिरासिनी मंदिर के पास गली में स्कूटी खड़ी कर सामान लेने दुकान में गया उतने में बाइक सवार दो लोग स्कूटी की डिक्की तोड़ कर पुरुषोत्तम कोल निवासी वार्ड नम्बर 5 मुडुलुहा टोला पाली निवासी का 5 लाख रुपया पार कर दिए, सवा दो माह बीतने के बाद भी पाली पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि संभाग के एडीजी डी सी सागर ने आरोपियों को गिरफ्तार करवाने वाले या उनका सटीक पता बताने वाले के लिए तीस हजार रुपये के ईनाम की भी घोषणा कर दिए हैं, साथ ही उनका फोटो भी जारी किया गया है।

पाली थाने के अपराध क्रमांक 19/23 धारा 379, 34 आईपीसी दिनांक 11/01/2023 के ही दोनो आरोपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिनाख्त करने के बाद उनको नामजद किया गया जिसमें संजय कंजर उम्र 26 साल एवं मिट्ठू उर्फ राकेश उर्फ साहिल कंजर उम्र 25 साल दोनो निवासी ग्राम मुदरिया थाना व्यौहारी जिला शहडोल के चल अचल संपत्ति की कुर्की हेतु न्यायालय द्वारा धारा 82 के तहत जारी उद्घोषणा को उनके निवास स्थान एवं सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया गया।

गौरतलब है कि यदि आरोपी थाना पाली या न्यायालय में हाजिर नही होते तो उनकी संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी।







