
जिले की नई कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण, जिले के अधिकारियों से की चर्चा, सभी को दी निर्देश, जिले के अंतिम छोर में बसे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने की कही बात
*क्या कहीं नई कलेक्टर*

Umaria – जिले की नवागत कलेक्टर राखी सहाय ने पदभार ग्रहण कर कहीं कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे और विकास अंतिम छोर तक सुनिश्चित हो, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि उमरिया आदिवासी बाहुल्य जिला है, जहां कार्य की व्यापक संभावनाएं हैं, और वे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जिले के समग्र विकास में योगदान देंगी।
*सभी कार्यालयों का की निरीक्षण*

पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर श्रीमती सहाय ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्टेनो कक्ष, जनजातीय कार्य विभाग, अपर कलेक्टर कार्यालय, संयुक्त कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य शाखा, जनसंपर्क विभाग, आबकारी विभाग, डीपीसी कार्यालय, सहकारिता विभाग, रिकॉर्ड रूम, जिला योजना सांख्यिकीय विभाग, आवक-जावक शाखा सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दीं।
*अधिकारियों की लीं बैठक*

निरीक्षण उपरांत उन्होंने कलेक्टर सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दीं वहीं जिले के सभी विभाग प्रमुख बैठक में मौजूद रहे और अपना परिचय दिए, नवागत कलेक्टर ने सभी से अपेक्षा किया कि सभी लोग अपना कार्य अच्छे ढंग से करेंगे, किसी से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।
*नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों से की चर्चा*
सुरेन्द्र त्रिपाठी
उमरिया






