Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क दुर्घटना शव वाहन का चालक खुद बन गया शव

भीषण सड़क दुर्घटना शव वाहन का चालक खुद बन गया शव

206
0

भीषण सड़क दुघर्टना में शव वाहन चालक की मौत, दूसरा गम्भीर शव पहुंचा कर वापस जिला अस्पताल लौट रहा था चालक ट्रक ने मारा ठोकर

भीषण सड़क दुर्घटना शव वाहन का चालक खुद बन गया शव

Umaria – जिला अस्पताल के शव वाहन का चालक शव को गंतव्य तक पहुंचा कर वापस जिला अस्पताल आ रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें शव वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया और शव वाहन चालक मुन्ना रैदास की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे साथी लकी सिंह की हालत गम्भीर है। यह घटना सिविल लाइन पुलिस चौकी के भरौला स्थित एन एच 43 की घटना है।

भीषण सड़क दुर्घटना शव वाहन का चालक खुद बन गया शव

वहीं इस मामले में सीएमएचओ डॉक्टर शिव व्यवहार चौधरी ने बताया कि हमारे जिला अस्पताल के शव वाहन का चालक 407 गाड़ी से टकरा गया उसकी मौके पर ही मौत हो गई, मुन्ना लाल रैदास की मौत हो गई है दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार चल रहा है, जो मृतक है उसके आर्थिक सहयोग के लिए हम सबके साथ बैठ कर चर्चा करके व्यवस्था करते हैं, वहीं जब पूंछा गया कि शव वाहन का रजिस्ट्रेशन और बीमा कुछ नही था यह जबाबदारी किस पर तय की जाएगी तो कहे कि अगर गाड़ी के पेपर नही थे और गाड़ी जिला अस्पताल के आधीन चल रही थी तो मैं सम्बंधित व्यक्ति से बात करके देखता हूँ कि यदि कहीं कोई त्रुटियां हुई तो उसको सुधार करने की कोशिश करूंगा, अभी तात्कालिक सहायता के लिए बात करके कुछ न कुछ करूंगा।

भीषण सड़क दुर्घटना शव वाहन का चालक खुद बन गया शव

गौरतलब है कि जिस शव वाहन का एक्सीडेंट हुआ और उसके चालक की मौत हो गई उस वाहन को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने लगभग 3 वर्ष पूर्व जिला अस्पताल को दान किया था लेकिन लापरवाही की हद तो तब हो गई जब आज तक किसी ने उसका रजिस्ट्रेशन और बीमा करवाने की जहमत नहीं उठाया, और आज एक दिन – रात अकेले शव वाहन चलता रहा और आज जब उसकी मौत हो गई तो अब उसके पेपर देखने की बात की जा रही है।

भीषण सड़क दुर्घटना शव वाहन का चालक खुद बन गया शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here