
जिले मे बढ़ते अपराध के कदम, खुले आम हो रही गोलीबारी, पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किये 4 फायर, युवक गंभीर, आरोपी फरार, पुलिस जाँच में जुटी
क्या हुई घटना*

Umaria – जिले में तेजी बढ़ रहे अपराध पर नहीं लग पा रहा अंकुश, अपराधियों के हौंसले बुलंदी पर खुले आम कर रहे हैं गोलीबारी। बुधवार की शाम नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी के पास 30 वर्षीय युवक को अकेले पाकर 3 लोगों ने रोक लिया और फायर कर दिये, आरोपियों ने चार फायर किया जिसमे पीड़ित युवक अपना बचाव करता रहा और पीड़ित के पैर और हाथ में तीन गोली लगी। जिसे घायल अवस्था में इलाज हेतु नौरोजाबाद कोल माइंस अस्पताल लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल रिफर कर दिया गया है, वहीं मिली जानकारी के अनुसार शहडोल मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया है।
घायल ने बताया

घायल गुड्डन तिवारी पिता प्रदीप तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी नौरोजाबाद ने बताया कि मेरे को बहुत दिनों से कृष्णा गुप्ता, पिंकी गुप्ता और तन्मय गुप्ता द्वारा धमकी आ रही थी, आज मैं खड़ा था तो कृष्णा गुप्ता, पिंकी गुप्ता और एक और कोई था, वो आये और गोली मार दिये, तन्मय और इन लोगों की प्लानिंग बहुत दिन से चल रही थी, 5 नंबर पानी टंकी के पास शाम 6 बजे मेरे ऊपर 4 गोली चलाये हैं, 3 गोली लगी है।
थाना प्रभारी ने बताया

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच मे जुट गई है, वहीं प्रभारी थाना प्रभारी नौरोजाबाद बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष नशीले कारोबार में संलिप्त रहते हैं और इनका कारोबारी विवाद है जिसके कारण यह घटना हुई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है एवं दोनों पक्ष के ऊपर कई बार एन डी पी एस की कार्रवाई हो चुकी है।
बढ़ते अपराध पर अंकुश की आवश्यकता

गौरतलब है कि जिले मे तेजी से बढ़ रहे अपराध पर कोई अंकुश न लग पाने के कारण आम जनता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है, ऐसे मे आवश्यकता है कि उच्च स्तर पर जिले के अपराधों की मॉनिटरिंग की जाय ताकि आम नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर सके।

युवक पर खुले आम दागे गोली आरोपी फरार युवक गंभीर







