
जिले को मिला पहली बार राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका, 69 वें राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में 1 से 6 दिसंबर तक भाग लेंगें देश के 33 राज्यों के चुनिंदा खिलाडी
पहली बार जिले में जुटेंगे देश भर के खिलाड़ी

Umaria – जिले को पहली बार राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्य एवं केन्द्र शासित राज्यों के भी खिलाडी शामिल होंगे इस तरह कुल मिलाकर 33 राज्यों के 14 वर्ष वर्ग के 693 खिलाडी, 40 कोच एवं स्थानीय अधिकारियों की संख्या 60 रहेगी जो सक्रिय रूप से भागीदार होंगे, वैसे तो पूरा जिला ही लगभग शामिल रहेगा, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं उनके साथ आये कोच के लिये 6 जगह रुकने की व्यवस्था की गई है तो वहीं 4 खेल मैदानों की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें आवसीय खेल परिसर भरौला, होटल सरई, कृष्णा गार्डन, कृष्णा पैलेस, सूर्या होटल और होटल चंदेल शामिल हैं, तो वहीं 4 खेल मैदानों में जिसमें स्टेडियम उमरिया, पी टी एस मैदान, कृष्णा ताल मैदान एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान चंदिया को चयनित किया गया है जहाँ खिलाडी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे, इनको लाने एवं ले जाने के लिये 10 बस एवं 8 जीप की भी व्यवस्था की गई है, इसके साथ चिकित्सा, आवास एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अभी से चाक – चौबंद कर ली गई है।
सी ई ओ जिला पंचायत ने बताया

इस बारे में सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ओहरिया ने बताया कि 69 वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता का दायित्व उमरिया जिले को सौंपा गया है जो बड़े ही सौभाग्य की बात है, उसमें हमारे देश की 33 टीम में आ रही है और वो सभी राज्यों से आ रही हैं, उसको दृष्टिगत रखते हुये हम लोगों ने यहाँ उमरिया जिले में खिलाड़ियों को और उनके ऑफिसियल्स को ठहराने की उत्तम व्यवस्था किये हैं और जो स्टेडियम हैं जहां खेल संपादित होने हैं वहाँ भी अच्छी व्यवस्था किये हैं, पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं बाहर से आए खिलाड़ियों को किसी तरह की अव्यवस्था न हो उसके लिए भी हमने चाक – चौबंद व्यवस्था की है, 1 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक होने वाले खेल के लिये खिलाड़ियों के भोजन, चिकित्सा, रुकने एवं खेल मैदान सहित सारी व्यवस्था हो चुकी है एवं इस आयोजन को अच्छी तरह संपन्न करवाएंगे।
ये लगे हैं तैयारी में

गौरतलब है कि पहली बार जिले में देश भर के किशोर वय के खिलाडी जुटेंगे और देश भर के कोच भी साथ रहेंगे, यही कारण है कि इस आयोजन के लिये सी ई ओ जिला पंचायत, डी ई ओ, जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख सलीम, सुशील मिश्रा, राज कुमार महोबिया सहित अन्य अधिकारी दिन – रात एक करने में जुटे हैं, और अब इंतजार है तो बस 1 दिसम्बर का।
33 राज्यों के 14 वर्ष आयु वर्ग के चुनिंदा फुटबाल खिलाडी दिखाएंगे जौहर







