
मानपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की भरमार, जिस तरफ नजर दौड़ाएंगे तो उधर ही ईमानदारी से भ्रष्टाचार किया जा रहा है, हालांकि यह कोई नई बात नही है, देखिए यह रिपोर्ट
जिले में हुये भ्रष्टाचार की एक झलक

Umaria – जिले का मानपुर 90 विधानसभा क्षेत्र आज ही नही वर्षों से सुर्ख़ियों में रहा, उसका बड़ा कारण वहां की विधायक हैं, ये जब पूर्व के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहीं तब तो इनके ऊपर, इनके विभाग में यानी कि ट्राईबल विभाग में बाह्य विद्युतीकरण में सैकड़ों करोड़ के घोटाले का आरोप लगा, इतना ही नही तत्कालीन ए सी ट्राइबल और बहुबली बाबू बिजेन्द्र सिंह ठेकेदार के साथ मिल कर इन्ही के मंत्री काल मे करोड़ों का घोटाला किये जिसमे तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अपर कलेक्टर अशोक ओहरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच करवाये और सारा कुछ सत्य पाया गया लेकिन ये उस मामले में कोई कार्रवाई नही कीं, वैसे ही फर्जी काम करने वाले मलाई खा रहे हैं और ईमानदारी से काम करने वाले हाईकोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।
पुल की टो वाल गुणवत्ता हीन

ऐसा ही एक मामला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ट्राइबल ब्लाक पाली से सामने आया है जहां सोहागपुर मानपुर मार्ग के किलोमीटर 2/2 में मुरना नाला ऊपर 315.18 लाख रुपये की लागत से पुल बनाने का कार्य लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र को दिया गया था, उसने टेंडर काल किया और ठेकेदार को काम मिल गया, ठेकेदार ने पेटी कांट्रेक्ट पर दूसरे ठेकेदार को दे दिया, पुल बन गया जिसका लोकार्पण मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना सिंह ने 2 दिसम्बर 2024 को बड़ी – बड़ी तारीफों के साथ कर दिया, हालांकि निर्माण कार्य अभी भी चल रहा है। पुल पर आवागमन तो चालू हो गया लेकिन अभी उसका टो वाल बनाया जा रहा है।
टो वाल बनाने का उद्देश्य

आपको बता दें कि पुल में टो वाल बनाने का उद्देश्य होता है कि पानी के बहाव से होने वाले कटाव को रोकना और इसकी लंबाई – चौड़ाई और ऊंचाई कैचमेंट एरिया को देख कर तय की जाती है, कि अप स्ट्रीम में कितना और डाउन स्ट्रीम में कितना लंबा और ऊंचा बनाया जाना है। इतना ही नही किसी पुल के टो वाल में स्टील का प्रावधान होता है और किसी मे नही होता है लेकिन इस पुल के टो वाल में बकायदे स्टील का प्रावधान किया गया है। इसमें ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से कम गेज का लोहा, घटिया रेत, गिट्टी और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है, वह भी जो लोहा डाला रहा है ऐसा लगता है कि कबाड़ियों के यहां से खरीदा गया है। इतना ही नही बेस गिट्टी डालने के बाद जाल बिछाना चाहिए जो कहीं नजर नही आ रहा है साथ ही वाल में जिस नियत दूरी और नियत गेज का लोहा डालना चाहिए वह भी नजर नही आ रहा है।ऐसे में इस टो वाल की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगने के साथ क्षेत्रीय विधायक पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब ये जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा बनाई जा रही सड़क के लिए ईमानदारी के साथ पीडब्ल्यूडी के ईई को साथ लेकर जांच करने कीचड़ में पहुंच सकती हैं तो मेन रोड पर बने इस पुल की तरफ आंख बंद कर क्यों बैठी हैं।
ई ई ने कहा

इस मामले में जब लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र रीवा के ई ई वसीम खान से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि यदि आपके पास वीडियो हो तो भेज दीजिए मैं इसको देख लेता हूँ।
नागरिको की मांग

अब देखना होगा कि इस गुणवत्ता हीन वाल को तुड़वा कर फिर से बनवाते हैं या बिल में कटौती कर औपचारिकता पूरी कर देते हैं।
वहीं इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग क्षेत्रीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री से की है।
सवा तीन करोड़ की लागत से बने पुल की टो वाल बन रही गुणवत्ता हीन







