Home ट्रेन दुर्घटना चिरमिरी चंदिया Train के S 3 कोच में आग लगने से बाल...

चिरमिरी चंदिया Train के S 3 कोच में आग लगने से बाल बाल बचे यात्री

263
0

चिरमिरी चंदिया Train के S 3 बोगी में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया, रेल कर्मियों के प्रयास से बची बड़ी घटना।

चिरमिरी चंदिया Train के S 3 कोच में आग लगने से बाल बाल बचे यात्री

Umaria – जिले के कटनी शहडोल रेल खण्ड के करकेली स्टेशन के पास अचानक चिरमिरी चंदिया Train Number 08269 के S 3 बोगी से धुंआ निकलता देख अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सवारी परेशान हो गए वहीं इसकी सूचना तत्काल करकेली स्टेशन को दी गई। जैसे ही Train करकेली स्टेशन पहुंची वहां मौजूद सुरक्षा दल और स्टेशन मास्टर सहित सभी लोग एस 3 कोच से सवारी को सुरक्षित उतार कर अग्नि शामक यंत्र का उपयोग कर आग बुझाया गया, उसके बाद Train को चंदिया के लिए रवाना किया गया।

चिरमिरी चंदिया Train के S 3 कोच में आग लगने से बाल बाल बचे यात्री

इस मामले में सहायक स्टेशन Master करकेली शशि कुमार कुशवाहा ने बताया कि जैसे ही हमको इस घटना की सूचना मिली तत्काल हम और हमारे कर्मचारी अग्नि शामक यंत्र लेकर बोगी क्रमांक S 3 की आग बुझाई, आग लगने का कारण Break पैडल जाम होना रहा। किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना नही हो पाई है, समय रहते सूचना मिलने पर बोगी एवं सवारी सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है और बोगी को खाली करवा कर Train को रवाना कर दिया गया।

चिरमिरी चंदिया Train के S 3 कोच में आग लगने से बाल बाल बचे यात्री

गौरतलब है कि आये दिन हो रहे Train Accident के चलते यात्रियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है हालांकि Rail कर्मचारियों की सजगता के चलते बड़ी दुर्घटना बच गई।

चिरमिरी चंदिया Train के S 3 कोच में आग लगने से बाल बाल बचे यात्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here