
उमरिया – जिले से गुजरने वाली एन एच 43 में चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुग्बार के पास भीषण सड़क हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदिया टी आई अरुणा द्विवेदी, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घंटो की मशक्कत के बाद चालक को बल्कर से बाहर निकाल पाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चंदिया टी आई अरुणा द्विवेदी बताई कि देर रात हमको सूचना मिली कि एक बल्कर का एक्सीडेंट हो गया है तो हम तत्काल मौके पर पहुंच कर देखे तो पता चला कि

बल्कर क्रमांक एमपी19एचए 5039 का चालक देवेन्द्र सिंह श्याम उर्फ रोहित सिंह पिता दिनेश सिंह श्याम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बरमानी थाना बरही जिला कटनी का अकेले रहा और अनियंत्रित गति से चलाने के कारण उसका पेड़ से टकरा गया जिससे उसका अगला टायर फूट गया और पेड़ में इस ढंग से चिपक गया कि घण्टो की मेहनत के बाद चालक के शव को निकलवा कर मर्चुरी में रखवाया गया और देहाती नालसी लेकर कार्रवाई की जा रही है।







