
उमरिया – कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार मुम्बई निवासी धोखाधड़ी के आरोपी को भेजा गया जेल। एएसआई सत्यदेव यादव ने बताया कि अक्टूबर 2015 से 2016 के बीच व्यापार में पैसा लगा कर डबल करने के नाम पर मुम्बई निवासी चन्द्र कुमार एन रुघवानी ने उमरिया निवासी अशोक कुमार खट्टर से साढ़े 4 लाख रुपये ले लिया और कहा कि आपका पैसा 2 वर्ष में डबल कर दूंगा। पैसा डबल करने के लालच में अशोक खट्टर फंस गए और साढ़े 4 लाख रुपये दे दिए। जब पैसा डबल नही हुआ तो अपना मूलधन वापस मांगने लगे।
काफी समय पैसा वापस मांगने के बाद जब चन्द्र कुमार एन रुघवानी आनाकानी करने लगे तब उमरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाये।

कोतवाली उमरिया में अपराध क्रमांक 30/2022 धारा 420, 409 आईपीसी का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई। वहीं एएसआई सत्यदेव यादव ने बताया कि नगर के अधिवक्ता शम्भू लाल खट्टर का परिचय जबलपुर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अशोक लालवानी से है और उनका परिचय मुम्बई निवासी चन्द्र कुमार एन रुघवानी से होने के कारण यहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने के लिए अधिवक्ता अशोक लालवानी के रिफरेंस से शम्भू लाल खट्टर से मिलते रहे और टाइगर रिजर्व घूमते रहे, उन्ही के माध्यम से चन्द्र कुमार का परिचय अशोक खट्टर से हो गया और चन्द्र कुमार ने अशोक खट्टर को अपने जाल में फंसा कर साढ़े 4 लाख की ठगी कर लिया। हालांकि यह कोई नई बात नही है, पैसों के लालच में आदमी भला बुरा सब भूल जाता है और कहीं न कहीं धूर्त लोगों के जाल में फंस जाता है, बाद में पता लगता है कि हम लालच के चलते फंस गए।







