Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसा पुत्र की मौत मां और बहने घायल ग्रामीणों ने...

भीषण सड़क हादसा पुत्र की मौत मां और बहने घायल ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

276
0

कार और बाइक की भिडन्त में पुत्र की मौत हो गई तो वहीं मां और बहने गम्भीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

भीषण सड़क हादसा

Umaria – जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी अमरपुर क्षेत्र के इंदवार तिराहे के पास साढ़े 9 बजे अनियंत्रित बाइक ने सामने से आ रही कार को जोरदार ठोकर मार दिया जिसमें बाइक चालक पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं मां और 2 बहन गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में ग्रामीणों ने ऑटो से अमरपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया और आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बरही इंदवार मार्ग को जाम कर दिया। कार क्रमांक एम पी 19 सी बी 1414 सतना जिले के राम नगर स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ किसी व्यक्ति की बताई जा रही है और मृतक शिवम प्रजापति पुत्र राम भगत प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुर अपनी माँ मीरा बाई उम्र करीब 40 वर्ष बहन सरोज प्रजापति उम्र 17 वर्ष और एक चचेरी बहन तीजिया बाई पुत्री गुलाब प्रजापति उम्र 18 वर्ष को बाइक में बैठा कर अपने घर ग्राम अमरपुर की तरफ रांग साइड से जा रहा था तभी इतनी जोरदार टक्कर हुई कि शिवम प्रजापति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं मां और बहने गम्भीर रूप से घायल हो गईं।

अमरपुर चौकी प्रभारी ने बताया

इस मामले में अमरपुर चौकी प्रभारी एस एन प्रजापति ने बताया कि बाइक और कार का एक्सीडेंट हो गया है, बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है बाकी 3 घायल हैं एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है, कार्रवाई की जा रही है। हालांकि एसडीओपी और एसडीएम के पहुंचने के बाद समझाइश दी गई और रोड चालू हुई।

भीषण सड़क हादसा पुत्र की मौत मां और बहने घायल ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here