
उमरिया – भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर आम लोगों से अपील किये कि 30 अप्रैल को 11 बजे से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का सौवां एपिसोड होगा। नरेन्द्र मोदी केवल भाजपा के नही है बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और मोदी जी सभी के हैं,उनका प्रयास रहता है कि देश के कोने कोने में जहां भी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं उनको सामने लाना और जन जन तक पहुंचना।

हमारी हर वर्ग के भाई बहनों से अपील है कि जो जहां हैं वहीं पर कल का सौवां एपिसोड मन कि बात अवश्य देखें और सुने, चाहे वो पत्रकार बंधु हो या अभिभाषक हो या डॉक्टर हों आम जनता हों किसी वर्ग से सम्बंधित हों सभी लोग सुनें और देखें ताकि देश के लिए क्या हुआ कौन से लोग, कौन से प्रतिभाएं सामने आईं सभी को जानें।







