
हडोल संसदीय क्षेत्र 12 के लिए Lok Sabha निर्वाचन 2024 का मतदान प्रथम चरण में हो गया था जिसकी मतगणना 4 जून को होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया।
जानिये कितने Round में होगी जिले में मतगणना और कहां से घोषित होगा Result

Umaria – जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से शहडोल संसदीय क्षेत्र 12 के अंतर्गत आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्र में उमरिया जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिसमे Lok Sabha निर्वाचन 2024 हेतु 4 जून को संपन्न होने वाली मतगणना के संबंध में जानकारी दिये।
जानिये कितने Round में होगी जिले में मतगणना और कहां से घोषित होगा Result

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उमरिया जिले की दोनो विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ 89 एवं मानपुर 90 के लिए मतगणना कार्य शासकीय पालीटेक्निक कालेज उमरिया में 4 जून प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र 89 बांधवगढ के 271 पोलिंग बूथ में हुए मतदान की मतगणना का कार्य 20 राउण्ड में किया जाएगा। 20वें चक्र में Table क्रमांक 1 से 5 में गणना होगी।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र मानपुर 90 के 314 पोलिंग बूथ में हुए मतदान की मतगणना का कार्य 23 राउण्ड में पूरा होगा। 23 वें चक्र में Table क्रमांक 1 से 6 मे गणना होगी।
दोनो विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 – 14 टेबिल लगाई गई है। पत्येक सातवें टेबिल के बाद 1 टेबिल A R O की लगाई गई है।
जानिये कितने Round में होगी जिले में मतगणना और कहां से घोषित होगा Result

गणना हाल में अधिकृत कैमरा या Video कैमरा से भिन्न कैमरों के प्रवेश की अनुमति नही होगी। मीडिया कर्मी को हाथ कैमरा (बिना स्टैण्ड के) गणना हाल मे ले जाने की अनुमति होगी। आडियो विजुअल कवरेज के दौरान Camera किसी मशीन पर फोकस नही किया जाएगा। मीडिया कर्मी को मैनेजेबल बैचेस मे एस्कार्ट आफिसर व्दारा गणना हाल का भ्रमण करवाया जाएगा। आरओ गणना हाल मे वह स्थान चिन्हित करेगे जहां तक मीडिया कर्मी भ्रमण कर सकेगे। फोन, फैक्स, कम्प्यूटर प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा युक्त है। R O की ओर से एक अधिकारी नियुक्त किया गया है जो राउण्डवार counting की छाया प्रति मीडिया कर्मियों को उपलब्ध करवायेगा। मीडिया कर्मियो के फोन मीडिया सेंटर में रखने की व्यवस्था तथा मोबाइल का उपयोग केवल मीडिया सेंटर से करने की अनुमति होगी ।
जानिये कितने Round में होगी जिले में मतगणना और कहां से घोषित होगा Result

Database जिला निर्वाचन अधिकारी व्दारा उपलब्ध करवाये जायेगे। वहीं निर्वाचन परिणाम की अधिकृत घोषणा अनूपपुर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और कटनी जिले से मतगणना के परिणाम अनूपपुर भेजे जाएंगे और सारी Compiling वहीं होने के बाद Final परिणाम की घोषणा की जाएगी और प्रमाण पत्र भी वहीं से दिया जाएगा।
जानिये कितने Round में होगी जिले में मतगणना और कहां से घोषित होगा Result




