Home झोलाछाप डॉक्टर झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

342
0

काफी मात्रा में Fluid और गर्भधारण रोकने व गर्भपात से जुड़ी दवाइयो का जखीरा किया जप्त, कार्रवाई की भनक लगते ही खेत की ओर भागा Quack Doctor

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

Umaria – जिले के ग्राम चिल्हारी में झोलाछाप Doctor की अवैध क्लीनिक पर प्रशासनिक अमले ने छापामार कार्रवाई की है जहां झोलाछाप डॉक्टर की अवैध क्लीनिक से काफी मात्रा में Fluid व दवाइयां जप्त की गई हैं। वही कार्रवाई की भनक लगते ही झोलाछाप Doctor अपनी अवैध क्लीनिक के पीछे के दरवाजे से खेत की ओर दौड़ लगा दी और भाग गया।

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर Collector द्वारा सभी S D M को झोलाछाप डॉक्टरों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं जिस पर S D M मानपुर कमलेश नीरज, तहसीलदार कन्हैया दास पनिका, 3 पटवारी, B M O डॉक्टर निशांत सिंह परिहार, भूपेन्द्र पांडेय, महेन्द्र सिंह परिहार, द्वारा अमरपुर चौंकी पुलिस की मौजूदगी में चिल्हारी गांव में सानू मेडिकल के पीछे स्थित झोलाछाप फर्जी डॉक्टर विष्णु प्रसाद मजूमदार उर्फ V P राय की अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की गई है। जहां झोलाछाप Doctor के पास किसी भी प्रकार की दवाई करने से संबंधित कोई वैध डिग्री या लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन नही पाया गया। इस दौरान टीम को काफी मात्रा में Fluid सहित कई ऐसी दवाइया भी मिली हैं जो गर्भधारण रोकने और गर्भपात से जुड़ी है, सारी दवाइयों की जप्ती कर क्लीनिक को Seal किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। हालांकि झोलाछाप डॉक्टर की अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई की भनक लगते ही सामने पैथालॉजी और ऐसे अवैध क्लीनिक का संचालन करने वाले झोलाछाप Doctor सुब्रत विश्वास, सुमित विश्वास, कैलाश गुप्ता अपनी अपनी क्लीनिक बंद कर फरार हो गये। सूत्र बताते हैं कि झोलाछाप डॉक्टर के Son राजू मजूमदार द्वारा सख्त कार्रवाई न किये जाने और मामले को निपटाने के लिए B M O के पास बार बार जाकर अनुरोध किया जा रहा है। ऐसे में अब देखना होगा कि लोगो की जान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे फर्जी डॉक्टर पर क्या पुलिस में F I R दर्ज कराई जाएगी या नही, या फिर मामला कुछ दिन बाद ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

इस मामले में B M O मानपुर Doctor निशान्त सिंह परिहार ने बताया कि इनके पास कोई वैध डिग्री या रजिस्ट्रेशन नही पाया गया है और बहुत से Fluid और प्रतिबंधित दवाइयां पाई गई हैं, जिनको जप्त कर लिया गया है और क्लिनिक को Seal कर दिया गया है आगे नियमानुसार कारवाई की जाएगी।

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान का यदि सही ढंग से पालन किया जाय तो जिले में सैकड़ों की तादात में चल रही फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों की Clinic सील हो जाएगी। इतना ही नही फर्जी पैथोलॉजी की भी जांच की जाय तो ढेरों पैथोलॉजी मिलेंगी। यदि जिला मुख्यालय में ही देखा जाय तो बहुतायत मात्रा में झोलाछाप Doctor अपनी दुकान सजाये बैठे हैं, जिला मुख्यालय के इर्द गिर्द तो पूरा अस्पताल ही बनाये बैठे हैं। मानपुर की ही बात करें तो अस्पताल के सामने ही फर्जी क्लिनिक मिल जाएगी, यही हाल हर जगह है। यदि जिले में अभियान के रूप में फर्जी Clinic और फर्जी पैथोलॉजी की जांच की जाय तो असमय काल के गाल में समाने से लोग बच जाएंगे। इन झोलाछाप डॉक्टरों की Clinic को देख कर तो साफ जाहिर होता है कि ये लोग मौत की दुकान खोल कर बैठे हैं और स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से अभी तक जोर शोर से सीएमएचओ से मिल कर फर्जी क्लिनिक चला रहे हैं।

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

अब जिले में जिधर नजर डालें उधर ही आपको झोलाछाप Doctor मिल जाएंगे और सर्व सुविधा युक्त उनकी क्लिनिक भी मिलेगी, चाहे आप जिला मुख्यालय के सटे गांव गिंजरी, मजमानी, अखडाड, कौड़िया, बिलासपुर, पिनौरा, घुलघुली, बरबसपुर, मझगंवा आदि – आदि, हर जगह फर्जी Clinic मिलेगी इसके अलावा जो सायकल और बाइक में गांव – गांव जाकर इलाज करते हैं उनकी मात्रा भी कम नही है। ऐसे में बस आवश्यकता है तो नकेल कसने की। इतना ही नही Health विभाग के कुछ कर्मचारी ही झोलाछापों को फोन पर सूचना भी दे देते हैं जिसके कारण वो टीम के पहुंचने से पहले ही ताला लगाकर फरार हो जाते हैं।

झोलाछाप डॉक्टर की अवैध Clinic Sealed डॉक्टर फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here