
उमरिया – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 मई को एक दिवसीय भ्रमण पर उमरिया आऐगे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल भी प्रातः 11.50 बजे भोपाल से स्टेट हैंगर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगे। जहां से 12.30 बजे प्रस्थान कर 1 बजे हेलीकाप्टर के द्वारा उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे जहां भरौला मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होगे।

मुख्यमंत्री और महामहिम 3.45 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुंचेगे जहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सायं 4.15 बजे हेलीकाप्ट के द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंच कर 4.20 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होगे।







