Home राज्य यूपी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मणिशंकर पांडेय हजारों समर्थकों के साथ शामिल...

यूपी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मणिशंकर पांडेय हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए लोजपा में, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंंपी यूपी लोजपा अध्यक्ष की कमान।

599
0

मणिशंकर पांडेय ये नाम उत्तर प्रदेश में जाना पहचाना नाम है, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व MLC यूपी विधान मंडल, मणिशंकर पाण्डेय आज 15 अक्टूबर को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय 12 जनपथ में हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यूपी के वरिष्ठ नेता मणिशंकर पांडेय को लोक जनशक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौपी गई, इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्दीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी ने लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री चिराग पासवान की मौजूदगी में मणिशंकर पाण्डेय को शपथ दिलाई।

ऐसा माना जा रहा है कि जहां एक ओर कांग्रेस यूपी में गठबंधन सहित हर तरीके से अपनी ज़मीन तलाशने में जुटी है पर कांग्रेस के एक स्तंभ के अलग हो जाने से कांग्रेस को बड़ा आघात लगा है जिसका असर चुनाव में गहरा पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here