Home शिक्षा जिले का मान रखा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट...

जिले का मान रखा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में बनाया जगह

181
0

प्रदेश में आया हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम, कक्षा 10 वीं के छात्र एवं छात्रा ने 8 वां एवं 9 वां स्थान बना कर, रखा जिले का मान

इनने किया जिले का नाम रोशन

Umaria – प्रदेश में हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश की मेरिट में जिले के निजी विद्यालय मानपुर नव ज्योति अकादमी हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र सौरभ पांडेय पुत्र मोहन राम पांडेय निवासी ग्राम बड़खेरा ने कक्षा 10 में 500 में से 493 अंक प्राप्त कर अर्थात 98.6% अंक लाकर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवांवित किया है तो वहीं निजी विद्यालय सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल चंदिया की छात्रा शिबि गुप्ता पुत्री विजय कुमार गुप्ता ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर अर्थात 98.4% अंक लाकर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवांवित किया है।

छात्रा शिबि ने कहा

वहीं छात्रा शिबि गुप्ता बताई कि मैं जितना पढ़ती थी मन लगा कर पढ़ती थी, 4 से 5 घण्टे हर सब्जेक्ट को समय देती थी, इसका श्रेय अपने माता – पिता, शिक्षक और परिवार के सदस्यों को देती हूँ, मैं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदिया से अध्ययन की हूँ, मैं जेईई की तैयारी करना चाहती हूं, ताकि इंजीनियरिंग लाइन में जा सकूं, मैं अपने जूनियर भाई – बहनों को एक ही संदेश देना चाहती हूं कि जब हमारे शिक्षक स्कूल में पढ़ाते हैं तो मन लगा कर पढ़ें, ध्यान से सुनें और घर मे सेल्फ स्टडी करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे घर और कहा

चंदिया की बेटी शिबि गुप्ता का प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त होने की खबर सुनते ही भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल अपने आप को नही रोक पाए और खुशी के मारे इस बेटी को मिठाई खिलाने नगर परिषद अध्यक्ष चंदिया पुरूषोतम कोल, अनिल मिश्रा, प्रमोद साहु, मुकेश वर्मा, अजय गुप्ता, भोलू रत्नाकर शर्मा के साथ शिबि के घर पहुंच गए और मिठाई खिलाये और बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने यह भी कहा कि बेटी तुम्हारे प्रगति के रास्ते मे यदि कभी कोई परेशानी आये तो निश्चिंत होकर हमको बताना, हर संभव मदद करेंगे।

सरकारी स्कूलों की स्थिति

इस परीक्षा परिणाम ने स्कूल शिक्षा विभाग की कलई खोल कर रख दिया है कि जिले में उत्कृष्ट विद्यालय, सी एम राईज स्कूल एवं बहुत से शासकीय विद्यालय होने के बाद वहां के किसी छात्र/छात्रा ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान नही बनाया बल्कि 2 निजी विद्यालय के 2 बच्चों ने जिले का मान रख लिया।

सरकारी स्कूलों पर कसें नकेल

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार जहां शिक्षा पर लंबा – चौड़ा बजट व्यय कर रही है वहीं इस परीक्षा परिणाम ने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल मात्र दिखावे और बजट खुर्द – बुर्द करने का अड्डा बन कर रह गया है। ऐसे में सरकार को चाहिये कि शिक्षा के इस गिरते स्तर को देखते हुए सरकारी स्कूल के शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन पर कार्रवाई करे ताकि शिक्षा का स्तर ऊंचा उठ सके और प्रदेश के नौनिहाल देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

जिले का मान रखा हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट में बनाया जगह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here