
कल देर शाम हाई स्कूल सिलौड़ी के पास ऑटो को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मारी
चार घायल ऑटो चालक और एक महिला की हालत गंभीर
उमरिया – जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक रवि यादव पिता गुलाब यादव निवासी ग्राम मझगंवा ऑटो वाहन क्र. एमपी 54 जेड ए 5520 को लेकर घुलघुली बाजार से सिलौड़ी आ रहा था तभी अचानक सामने से आ रही सेंट्रिंग प्लेट लोड ट्रैक्टर ट्राली बहक कर सीधे ऑटो से जा टकराई, ट्रैक्टर और ऑटो की इस भिंडत में ऑटो के चीथड़े उड़ गए, साथ ही वाहन चालक रवि यादव और उनके साथ 3 लोग जिसमें संतोष कोल पिता चमरू कोल निवासी बरनमंहंगवा, बेबी चौधरी पति नत्थू चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सिलौंडी, नत्थू चौधरी पिता बीरबली चौधरी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम सिलौंडी भी गंभीर रूप से घायल हुए है।

घटना के बाद स्थानीय लोगो द्वारा घटना स्थल में पहुंचकर पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन एंबुलेस आने के पूर्व ही एक अन्य ऑटो की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। बेबी चौधरी की हालत गंभीर होने के कारण शहडोल मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है, बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
गौरतलब है रेत माफ़ियाओ के ट्रैक्टर ट्राली जिस तरह से बेलगाम गति से दौड़ते हैं उससे कई घटनाएं हो चुकी हैं और यदि उनके ट्रैक्टर ट्राली में कुछ दूसरा भी समान लोड है तब भी उनकी गति में कोई असर नही होता है, ऐसे में उन पर लगाम लगाने की आवश्यकता है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।







