Home क्राइम बड़े भाई ने किया छोटे भाई की हत्या सामने घर बनाने को...

बड़े भाई ने किया छोटे भाई की हत्या सामने घर बनाने को लेकर हुआ विवाद

98
0

बड़े भाई से जमीन में सामने घर बनाने को बोलना छोटे भाई की मौत का कारण बना, बड़े भाई ने कर दिया छोटे भाई की हत्या, पुलिस कार्रवाई में जुटी 

*क्यों हुआ विवाद*

Umaria – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महारोई में जमीन में सामने घर बनाने के विवाद में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई पर ऐसा जानलेवा हमला किया कि उसकी मौत हो गई वहीं बीच बचाव कर रही भाई की पत्नी पर भी हमला किया है जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल है। इस संबंध में बताया गया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम महरोई में आधी रात को जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए दो सगे भाइयों गिरवर सिंह एवं भोला सिंह पुत्र नारायण सिंह राठौर में बहस शुरू हो गई, विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में तब्दील हो गया। बड़े भाई गिरवर सिंह ने अपने छोटे भाई भोला सिंह  राठौर पर कुल्हाड़ी से जोरदार हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो गया, मारपीट होते देख छोटे भाई भोला सिंह की पत्नी पूजा राजपूत भी बीचबचाव करने को दौड़ी तो हमलावर बड़े भाई गिरवर सिंह राठौर ने उस पर भी प्रहार किया, जिससे वह भी खून से लथपथ हो गई। गंभीर हालत में दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सोमवार रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल लेकर आये जहां पहुंचते ही छोटे भाई भोला सिंह राठौर की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी पूजा राजपूत गंभीर अवस्था में भर्ती है जिसका इलाज किया जा रहा है। घटना में पुलिस ने आरोपी बड़े भाई गिरवर सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया है और जांच करने जुटी हुई है।

*कोतवाली टी आई ने बताया*

वहीं उमरिया कोतवाली टी आई मदन लाल मरावी ने बताया कि गिरवर सिंह राठौर एवं भोला सिंह राठौर दोनों निवासी ग्राम महारोई नारायण सिंह राठौर के पुत्र हैं और दोनों भाइयों में रात करीब 11 बजे अपने जमीन में आगे घर बनाने को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई गिरवर सिंह राठौर ने डण्डे से छोटे भाई भोला सिंह राठौर को मार दिया जो डंडा उसके सिर पर लगा जिसके कारण भोला सिंह राठौर गम्भीर घायल होकर वहीं गिर गया बीचबचाव करने भोला की पत्नी पूजा राजपूत दौड़ी तो उसको भी डंडे से मार दिया जिससे वह भी गम्भीर रूप से घायल हो गईं उसके बाद ग्रामीणों और परिवार की मदद से रात करीब 12 बजे जिला अस्पताल लाए जहां पहुंचते तक भोला सिंह राठौर की मौत हो गई थी और पूजा राजपूत का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है l गिरवर सिंह राठौर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है एवं मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है l 

*उजड़ गये दोनों परिवार*

गौरतलब है कि सामने घर बनाने जैसे छोटे से विवाद ने दो सगे भाइयों के परिवार को उजाड़ दिया, एक कि तो मौत हो गई और दूसरा जेल चला जाएगा लेकिन जमीन वहीं की वहीं रह गई और किसी का घर नहीं बन पयाम उल्टे दोनों का घर उजड़ गया l 

*बड़े भाई ने किया छोटे भाई की हत्या सामने घर बनाने  को लेकर हुआ विवाद*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here