
Duty Doctor रहे नदारद और परिजन फोन पर मिन्नतें करते रहे लेकिन Doctor के पास फुरसत नही रही और अंततः बच्चे की हो गई Death
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान

Umaria – Doctor को धरती के God का दर्जा दिया गया है, जो किसी को भी काल के गाल से वापस ला सकता है। मरते हुए इंसान को जिंदगी दे सकता है और खोई हुई उम्मीदों को फिर से जगा सकता है। इन्ही खूबियों के कारण धरती पर Doctor को भगवान का दर्जा दिया गया है लेकिन जब वही डॉक्टर अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से नहीं करता है तो लोगों की Death हो जाती है।
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान

ऐसा ही मामला उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया है जहां ग्राम रहठा निवासी 7 वर्षीय आदिवासी बालक रावेन्द्र प्रसाद कोल उर्फ आर्यन को इलाज न मिलने के कारण Death हो गई है। बच्चे के परिजन अस्पताल में गुहार लगाते रहे Doctor Sir जल्दी आओ हमारे बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब है ।
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान

ग्राम रहठा निवासी बालक के पिता केश लाल कोल ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे बच्चे को सुबह करीब 7 बजे उल्टी हुई हुई थी जिसे मैं पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर आ गया जब यहां आया तो कोई Doctor ही नहीं थे, मैं और Sister दोनो डॉक्टर साहब को फोन लगाते रहे और वो नही आये, हर बार यही कहते रहे कि मैं Fresh होकर आ रहा हूँ। हमारा बच्चा एक – दो घंटे तक तड़पता रहा नर्स के द्वारा चेकअप किया गया और बार-बार हमें बोला जा रहा था कि Doctor आ रहे हैं। फिर 1- 2 घंटे बाद दूसरे Doctor आये चेकअप किये और कहे कि बच्चा नही रहा।
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान

वहीं बच्चे के पाली निवासी मौसा शिव कुमार कोल ने आरोप लगते हुए बताया कि बच्चे की तबीयत खराब थी जिसे इलाज के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए लेकिन जब यहां हम आए तो यहां कोई भी Doctor नहीं था नर्स इलाज करती रही हम अस्पताल में गुहार लगाते रहे कि Doctor साहब जल्दी आ जाएं लेकिन डेढ़ से दो घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचे जिससे बच्चे की मौत हो गई। हम इस पर कार्रवाई चाहते हैं ताकि किसी दूसरे बच्चे के साथ ऐसा न होने पाये।
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान

वहीं Duty Doctor नितेश कुमार जोशी ने सफाई देते हुए बताया कि बच्चे की मौत खून के कमी के कारण मौत हुई है एनीमिया का सीरियस मरीज था 10:45 में बच्चा आया था जब आया था तो वह Broad Dead था हमने परिजन को उसी समय बता दिया था कि खून की कमी के कारण आपके बच्चे की मौत हुई है। डॉक्टर जैन साहब की ड्यूटी है, उनके न रहने पर में संभाल रहा हूं मै ऑन कॉल हूं जैसे ही नर्स का कॉल आया में तुरंत अस्पताल पहुंच गया। परिजन ने जो आरोप लगाए हैं वो गलत है।
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान

कहते हैं प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नही होती है अब आप इस फोटो को देखिए इसमें जो Doctor सुमित साकेत बच्चे का चेकअप कर रहे हैं, वो Duty में न होते हुए भी मानवता दिखाते हुए बच्चे को देख रहे हैं लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, उनने साफ कहा कि नितेश सर की डियूटी है।
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान

अब सवाल यह है कि आदिवासी हितैषी सरकार के साथ आदिवासी ब्लाक, आदिवासी विधायक होने के बाद पीड़ित भी आदिवासी और उस गरीब की यह हालत कि त्योहार के दिन ही उसके हृदय का टुकड़ा उसकी आंख के सामने Doctor के लापरवाही की भेंट चढ़ गया और Doctor अपनी सफाई देकर पीड़ित को ही दोषी करार दे रहे हैं। जबकि यह कोई पहला मामला नही है, यहां तो आये दिन ऐसा होता रहता है। उसका सबसे बड़ा कारण है कि वर्षों से ये Doctor डेरा जमाये यहां डटे हैं और नेताओं का भरपूर संरक्षण प्राप्त हैं, वहीं विभाग भी इनके ऊपर कोई Action नही लेता और जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन भी आंख में पट्टी बांध धृतराष्ट्र की भूमिका का बाखूबी निर्वहन कर रहा है, यदि इनके ऊपर Negligence बरतने पर Action होना शुरू हो जाय तो बहुत से बेमौत मरने वालों की जान बच सकती है।
Doctor की Negligence ने ले ली 7 वर्षीय आदिवासी बालक की जान







