
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर दर्ज एफआईआर को जिला कांग्रेस ने दिया झूठा करार, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे दिया ज्ञापन, भाजपा पर कसा तंज
जिला कांग्रेस का आरोप

Umaria – जिला कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमें कराकर उन्हें डराने और धमकाने का काम करती है मगर कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक आम जनता की लड़ाई में शामिल रहेगी। इसके बाद जिला कांग्रेस एवं आदिवासी प्रकोष्ठ ने इससे संबंधित एवं आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की प्रेस वार्ता, वायरल वीडिओ से घबराई भाजपा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 25 जून को अशोकनगर के दो पीड़ित भाई गजराज और रघुराज लोधी ने ओरछा दौरे पर जीतू पटवारी से मुलाकात की और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार से अवगत कराया जिस पर न्याय के लिए पटवारी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जिसका असर दिखा तो भाजपा सरकार ने दोनों पीड़ितों को धमकाते हुए उनसे शपथ पत्र बनवाया गया और उसी के बल पर जीतू पटवारी के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई गई, सरकार एफ आईं आर तत्काल वापस ले, नहीं तो कांग्रेस पार्टी सदन से सडक तक जनता के हित के लिये लड़ाई लड़ती रहेगी, सरकार कांग्रेस की इस लड़ाई से घबड़ा कर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है, प्रदेश मे आदिवासियों, बच्चियों, युवाओं के साथ जो अत्याचार हो रहा है कांग्रेस उसके विरोध मे लड़ाई लड़ती रहेगी।
आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बताया

वहीं कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेश कोल ने बताया कि आज जिला कांग्रेस के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में जो आदिवासियों के ऊपर अत्याचार और अन्याय हो रहा है इन सब मामले को लेकर हमने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा है, उसमें हमने निवेदन किया है कि जैसे भरी बरसात में हमारे आदिवासी भाइयों के घर तोड़कर वन भूमि के पट्टे निरस्त कर उनको बेघर किया जा रहा है बेदखल किया जा रहा है कि ऐसी घटनाओ पर तुरंत रोक लगे और आदिवासियों के मान सम्मान की रक्षा हो, एवं हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के ऊपर जो फर्जी मुकदमा दायर किया गया है उसको वापस लिया जाए और प्रदेश में आदिवासियों की रक्षा हो यही हमारी मांग है, वहीं जब पूछा गया की प्रदेश की सरकार आदिवासियों के हित की बात करती है फिर ऐसी क्या स्थिति आई कि आपको ज्ञापन देना पड़ा, इस पर जिला अध्यक्ष होली कि भाजपा की सरकार कितना आदिवासियों के हित की बात करती है यह आपके सबके सामने है खातेगांव की घटना है बुरहानपुर की घटना है डिंडोरी जिले के उमरिया गांव की घटना है, उनके घर को तोड़कर भरी बरसात में उनको बेदखल किया जा रहा है यह कौन सा विकास है और कौन सा आदिवासियों का हित है।
सोशल मीडिया में वायरल लेख पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कसा तंज

वहीं सोशल मिडिया मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिलासपुर द्वारा अपने ही नेताओं पर स्वार्थ की राजनीति करने से सम्बंधित लेख वायरल किये जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि अब भाजपा के नेता ही आपस में टकराव कर रहे हैं जो कि सोशल मीडिया में जिले भर में छाया हुआ है, वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की बौछार कर रहे हैं तो ये जनहित क्या करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर दर्ज फर्जी मुकदमे का जिला कांग्रेस ने किया विरोध







