
दो Bikes की आमने सामने भिड़ंत होने से 4 लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही जिले के Collector मौके पर पहुंच गए।
दो Bikes की भिड़ंत 4 गम्भीर Collector पहुंचे मौके पर

Umaria – आये दिन बढ़ रही Road दुर्घटनाओं में कहीं Death तो कहीं गम्भीर घायल हो रहे हैं। सारी दुर्घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं शराब का भी बड़ा हाथ है। उमरिया ताला रोड पर धमोखर के पास दो Bikes आमने सामने टकरा गई जिसमें 4 लोग घायल हो गए। 3 की हालत गंभीर होने के कारण वहीं पड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही जिले के Collector धरणेन्द्र कुमार जैन मौके पर पहुंच कर घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाए। गम्भीर घायलों में कुबेर सिंह पिता बाबादीन सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम अकमनिया, श्रीराम उर्फ शैलेश्वर सिंह पिता गजराज सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम धमोखर और भूपति सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मरदरी शामिल हैं वहीं चौथा घायल अभिषेक सिंह पिता बक़त लाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी पीटीएस कालोनी के पास उमरिया डर के मारे घटना स्थल से फरार हो गया था जिसको बाद में उसके दोस्त लोग जिला अस्पताल लेकर आये जहां इलाज किया जा रहा है।
दो Bikes की भिड़ंत 4 गम्भीर Collector पहुंचे मौके पर

गौरतलब है कि गली – गली बिक रही अवैध शराब के चलते प्रति दिन कहीं न कहीं Road दुर्घटना हो रही है और इस अवैध शराब बिक्री पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नही लग रहा है। इस दुर्घटना में ग्राम अकमनिया निवासी कुबेर सिंह एवं धमोखर निवासी श्रीराम सिंह उर्फ शैलेश्वर सिंह नशे में नही थे लेकिन सामने से नशे में टुन्न भूपति सिंह ने ठोकर मार दिया जिससे दोनो गम्भीर घायल हो गए।
दो Bikes की भिड़ंत 4 गम्भीर Collector पहुंचे मौके पर

108 के पायलट सुदामा ताम्रकार एवं राजेश बर्मन ने बताया कि हमको जैसे ही सूचना मिली हम लोग तत्काल मौके पर पहुंच कर 3 लोगों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाये। तीनो की हालत गंभीर है।
दो Bikes की भिड़ंत 4 गम्भीर Collector पहुंचे मौके पर







