
जिले का पद भार ग्रहण करते ही कलेक्टर के ताबड़तोड़ दौरे शुरू, जल निगम का कार्य देख भड़कीं कलेक्टर, कार्य नहीं हुआ जल्द तो होगी कार्रवाई
*कड़ी धूप में पहाड़ पर पहुंचीं कलेक्टर*

Umaria – जिले में कलेक्टर का पद भार ग्रहण करते ही कलेक्टर ताबड़तोड़ दौरा शुरू कर दिया, ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण पेय जल समस्या को देखते हुए जिले की कलेक्टर राखी सहाय आकाशकोट एरिया के पहाड़ों पर 136.49 करोड़ के प्रोजेक्ट की हकीकत जानने भीषण गर्मी में अपने अमले के साथ पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दीं, इसी कड़ी में ग्राम मरदरी में तीन वर्षों से जल निगम द्वारा 136.49 करोड़ के प्रोजेक्ट की हालत देख कर भड़क गईं, कलेक्टर ने सख्त लहजे में हिदायत दिया कि यदि एक माह में प्रोग्रेस नहीं दिखा तो होगी कार्रवाई l
*कलेक्टर हुईं नाराज*

देखा जाय तो पानी जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह बताने या कहने की जरुरत नहीं है, पानी लोगों के घरों तक कैसे पहुंचे इसके लिए करोड़ों की योजना बनाकर सरकार प्यासे लोगों के कंठ तक पानी पहुंचाने जल निगम को आदेशित किया मगर तीन साल बीत जाने के बाद भी जल निगम ने पहाड़ी क्षेत्रों पर पहुंचने वाले पानी की प्रगति को धीमी कर दिया, जबकि यह कार्य दो साल में पूरा करना था, गर्मी को देखते हुए जिले की कलेक्टर ने दौरा किया और जल निगम के निर्माणाधीन कार्य पर कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी भी दी है कि अगर समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो जिला प्रशासन जल निगम पर कड़ी कार्यवाही करेगा।
*कलेक्टर ने बताया*

जिले की नवागत कलेक्टर राखी सहाय ने बताया कि जल निगम की एक पुरानी परियोजना यहां चल रही है जो समय से बहुत डिले हो गई है, आज आकाशकोट परियोजना का निरीक्षण किया, ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को देखते हुये समीक्षा की गई थी जिसमें पाया गया कि यह परियोजना काफी समय से लंबित है और अलग – अलग कारणों से लंबित है, तो आज इसका फिजिकल निरीक्षण करने सभी अधिकारियों के साथ आये थे तो यह पाया गया कि इस योजना का प्रोग्रेस बहुत खराब है, जहां पर इनका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है वहां पर मात्र 40% कार्य हुआ है, और बाकी जगह भी बहुत ही कम कार्य हुआ है, और काम की प्रगति बहुत ही खराब है, जिसके लिए आज इनके सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को बुला कर चेतावनी दी गई है कि एक महीने में प्रोग्रेस लाएं नहीं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं यह भी बताई कि वर्तमान के लिए सी ई ओ जिला पंचायत साहब से चर्चा की गई है और व्यवस्था कर रहे हैं किंतु स्थाई व्यवस्था तो यही है कि इस परियोजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए हम लोग प्रतिबद्ध हैं, और जो इंटर डिपार्टमेंटल इशूज है, फॉरेस्ट के साथ, एम पी एस ई बी के साथ में, उसके लिए हमने बताया है कि प्रति सप्ताह हम आकाशकोट परियोजना की मॉनिटरिंग करेंगे और इसको जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास रहेगा l
*रेणु पिल्ले के बाद दूसरी तेज तर्रार महिला कलेक्टर*

गौरतलब है कि जिले के जल निगम के अधिकारी काम ही नहीं करना चाहते हैं, ये केवल बहाना बनाने में माहिर हैं। कलेक्टर का यह दौरा और अधिकारियों पर एक्शन से ग्रामीणों ने कहा कि वाह कलेक्टर हो तो ऐसा। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद ढीठ हो चुके जल निगम के अधिकारी तीन सालों में जो नही कर पाये वह एक माह में कितना काम करेगें यह देखना बाकी होगा। बता दें कि उमरिया जिले के आकाशकोट क्षेत्र के करीब 108 गांवों में पानी पहुंचाने के लिए 136.49 करोड़ रुपए की योजना बनी है जिसका काम जल निगम देख रहा है। वहीं अब लोगों की जुबान पर यह चर्चा होने लगी कि वर्ष 1998 में रेणु पिल्ले के बाद कोई ऐसी महिला कलेक्टर आई है जो गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं पर ध्यान दे रही हैं l
*जल निगम के कार्य को देख भड़कीं कलेक्टर तीन वर्षों से 137 करोड़ की योजना अधूरी*






