Home दुर्घटना 4 दिन बाद 15 किलोमीटर दूर मिला लापता Student का शव

4 दिन बाद 15 किलोमीटर दूर मिला लापता Student का शव

215
0

1 अगस्त को अपने 2 साथियों के साथ सोन नदी और कमटिहा नाला के संगम में नहाने गये Student का शव काफी मशक्कत के बाद 15 किलोमीटर दूर 4 दिन बाद मिला।

4 दिन बाद 15 किलोमीटर दूर मिला लापता Student का शव

Umaria – जिले के ग्राम चितरांव निवासी राजभान सेन का इकलौता 17 वर्षीय पुत्र कक्षा 12 का छात्र अखिलेश सेन 1 अगस्त को अपने दो दोस्तों के साथ सोन नदी और कमटिहा नाला के संगम में नहाने गया था उसी दौरान अखिलेश पानी के भंवर में फंस गया और लापता हो गया। दोनो दोस्तों ने घर आकर बताया तब पुलिस और राजस्व के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जिला प्रशासन को सूचना दिए जिस पर जिला मुख्यालय से S D R F की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर प्रयास करती रही लेकिन सफलता नही मिली तब जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जबलपुर की S D R F टीम को मदद के लिए बुलवाए और दोनो टीम लगातार प्रयास करती रही। 4 दिन बाद शहडोल जिले के व्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम 15 किलोमीटर दूर खाड़ा घाट के पास शव मिला।

4 दिन बाद 15 किलोमीटर दूर मिला लापता Student का शव

सबसे खास बात यह है कि तीन बहनों के बीच एकलौता भाई रहा 17 वर्षीय मृतक अखिलेश सेन, परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है, अभी व्योहारी अस्पताल में शव का Post Mortem करवाया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

4 दिन बाद 15 किलोमीटर दूर मिला लापता Student का शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here