
उमरिया – जिला मुख्यालय स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में आप के जिला अध्यक्ष अशोक राय, प्रदेश सचिव ऊषा कोल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला सचिव राम करण कोल, जिला सह सचिव मदन सिंह मराबी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भाजपा की सरकार आम आदमी पार्टी की ग्वालियर में 25 जून को होने वाली महा रैली से भयभीत होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रशासनिक अमले का उपयोग कर हमारी अनुमति को निरस्त करवा दिया।

जबकि आम आदमी पार्टी 15 दिन पूर्व से ग्वालियर मेला ग्राउंड में महा रैली और सभा की अनुमति जिला प्रशासन से ले चुकी थी, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देख कर भयभीत हो गए और 24 जून को ग्वालियर आने का अपना कार्यक्रम निश्चित कर दिए जिससे जिला प्रशासन ने हमारी रैली और सभा को निरस्त कर दिया।

अब हमारी सभा 1 जुलाई को होगी जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शिरकत करेंगे। आम आदमी पार्टी भाजपा के मुख्यमंत्री के इस कृत्य की घोर निंदा करती है और सभी से अनुरोध करती है कि इस विशाल रैली और सभा को सफल बनायें और प्रदेश से इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंके।

वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव ऊषा कोल बताई कि शिवराज सरकार आम आदमी पार्टी से डरी हुई है, अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा छिपाने के लिए सतपुड़ा भवन में आग लगवा दिए और प्रदेश की जनता इनके भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है, इनको अब उखाड़ फेंकेगी इसीलिए ये रैली और सभा को निरस्त करवा दिए लेकिन अब 1 जुलाई को होगी जिसकी अनुमति मिल चुकी है।







