Home वाइल्डलाइफ बाघ के गले मे फंदा बांधवगढ़ प्रबंधन लगा रेस्क्यू की तैयारी में

बाघ के गले मे फंदा बांधवगढ़ प्रबंधन लगा रेस्क्यू की तैयारी में

151
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अभी हाथियों की मौत और उसके बाद तेंदुए की मौत का मामला थमा भी नही और एक बाघ के गले मे फंदा लगा हुआ दिखा।

जानिये कहाँ दिखा बाघ के गले मे फंदा

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुई हाथियों की मौत का मामला ठंडा भी नही हुआ था कि एक तेंदुए की मौत हो गई उसके बाद अब उसी सलखनिया क्षेत्र में पर्यटकों को एक बाघ के गले मे फंदा लगा नजर आया। इसकी सूचना पर्यटकों ने पार्क प्रबंधन को दिया तो पार्क प्रबंधन सकते में आ गया, और प्रबंधन तत्काल फंदा लगे बाघ की तलाश शुरू कर दिया। खितौली परिक्षेत्र के पर्यटन ज़ोन से जुड़े धमधमा नाले के पास बाघ को सबसे पहले पर्यटकों ने देखा और सूचना दिया। कुछ पर्यटकों ने बाघ का फोटो भी लिया, जिसके बाद फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई।

क्या कहे उप संचालक

इस मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि हमको जैसे ही जानकारी हुई हमने तत्काल 50 कर्मचारियों, अधिकारियों एवं 4 हाथियों को मौके पर रेस्क्यू करने को भेज दिया और खुद भी मौके पर पहुंच कर घायल बाघ की तलाश में लगे हुए हैं, बाघ की घेराबंदी की जा रही है, ताकि रेस्क्यू कर उसका इलाज किया जा सके, हमारे डॉक्टरों की टीम भी तैयार है। जैसे ही बाघ मिल जाएगा हमारी टीम उसका रेस्क्यू कर इलाज करने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

क्या हो रही हैं घटनाएं

गौरतलब है कि सलखनिया क्षेत्र में हाथियों की मौत और उसके बाद उसी क्षेत्र में बाघ के गले मे फंदा लगा हुआ दिखना कहीं न कहीं पार्क प्रबंधन की लापरवाही दर्शा रहा है, या फिर कोई शातिर अपराधी लगातार वन्य जीवों की हत्या के साजिश में लगा हुआ है, जिसका पता लगाने या पर्दाफाश करने में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन अपने को असहाय महसूस कर रहा है।

बाघ के गले मे फंदा बांधवगढ़ प्रबंधन लगा रेस्क्यू की तैयारी में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here