Home वाइल्डलाइफ रेडियो कॉलर लगाकर दूसरे जंगली हाथी को जंगल में छोडा

रेडियो कॉलर लगाकर दूसरे जंगली हाथी को जंगल में छोडा

216
0

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने दूसरे जंगली हाथी को भी छोड़ा जंगल मे अब रेडियो कॉलर से होगी उसकी निगरानी, 3 नवंबर को किया गया था रेस्क्यू

जानिये क्यों किया गया था रेस्क्यू

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौत के बाद बौखलाये उसके साथी ने 2 ग्रामीणों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं एक ग्रामीण को गम्भीर रूप से घायलों कर दिया था। उसके बाद 3 नवम्बर को उसको खितौली के जंगल से रेस्क्यू किया गया था।
पार्क प्रबंधन ने उसको अपनी निगरानी में रखा था और आज देर शाम उस जंगली हाथी को रेडियो कॉलर पहनाकर जंगल में छोड़ दिया गया‌ है।

क्यों हाथी ने मारा था लोगों को और क्या हुआ उसके साथ

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे हाथियों के झुंड से बिछड़कर चंदिया क्षेत्र में आ गया था जो दो नवबंर को देवरा और चंदिया से जुड़े हुए क्षेत्र में तीन ग्रामीणों को कुचल दिया था। जिसमें दो ग्रामीणो की मौत हो गई थी। एक ग्रामीण घायल भी हुआ था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम सहित समान्य वन मंडल और राज्य वन विकास निगम की टीम भी हाथी के निगरानी में जुटी हुई थी। हाथी ग्रामीणों पर हमला करने के बाद वापस धमोखर परिक्षेत्र के जंगलो‌ से होते हुए खितौली कोर परिक्षेत्र के जंगल में अपना ठिकाना बनाया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने हाथी को खितौली परिक्षेत्र के जंगलों से तीन नवंबर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर रखा। निगरानी के बाद हाथी को ताला परिक्षेत्र के जंगलों में लाया गया। जंगल में अधिकारियों और विशेषज्ञों की टीम तीन नवंबर के बाद से लगातार हाथी के व्यवहार की निगरानी में जुटी हुई थी।
जिसको रेडियो कॉलर पहनाने के लिए लकड़ी के बाड़े (क्रॉल) मे कैद किया गया था।
आज उसको ट्रैकुलाइज करने के बाद महावत और कर्मचारी हाथी को गले में कॉलर पहनाये, उसके बाद ट्रैकुलाइजेसन के असर को समाप्त करने के लिए एंटी डोज दिया गया और उस जंगली हाथी को बाड़ा से छोड़ दिया गया।

क्या कहा उप संचालक ने

बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि एंटीना से हाथी की निगरानी की जाती है, पूरे ऑपरेशन की निगरानी फील्ड डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर स्तर पर की जाती है। इससे पहले
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जगली हाथी को 20 नवंबर को रेडियो कॉलर पहना कर छोड़ा गया था आज दूसरे हाथी को भी कॉलर पहना कर छोड़ा गया है, इस नर की हाथी उम्र लगभग दस वर्ष है, अब इसकी भी निगरानी की जा रही है, वहीं पहले वाले हाथी को रेडियो कॉलर पहनाने का प्रयोग सफल रहा इसलिए अब इसको भी रेडियो कालर पहना कर छोड़ा गया है।

रेडियो कॉलर लगाकर दूसरे जंगली हाथी को जंगल में छोडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here