उमरिया 13 फरवरी – जिले के ग्राम कौड़िया में लाठी – डंडे से पीट – पीट कर हुई हत्या, पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या, 38 वर्षीय भगवान दास साहू को यादव समाज के लोगों ने मारा | पुलिस आरोपियों को गिरफतार कर पेश कर रही है न्यायालय में |

उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कौडिया में 38 वर्षीय भगवान दास साहू की उसके दोस्तों से ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो रंजिश में बदल गई, उसी बात को लेकर मौक़ा मिलते ही राम दयाल यादन, रज्जू यादव और लल्ला यादव 11 फरवरी की रात में गाँव के ही तिराहे में भगवान दास को अकेले पा गए और लाठी डंडों से पिटाई करने लगे हालाँकि पुलिस के अनुसार मृतक भी उनको मारा है जिसके चलते यादव लोगों भी चोट आई है लेकिन भगवान दास को अधिक चोट लग जाने के कारण ईलाज के दौरान मौत हो गई | एस डी ओ पी उमरिया आर के शुक्ला बताये कि भगवान दास आदतन अपराधी था ये अधिकतर अपने मामा के यहाँ पाली में रहता था और कभी अपने गृह ग्राम कौड़िया भी आता रहता था इसके विरुद्ध चंदिया थाने और पाली थाने में भी अपराध दर्ज है, आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई की जा रही है |

कहावत है कि बुरे कर्मों का अंजाम भी बुरा ही होता है, यही हुआ भगवान दास के साथ अकेले में लोगों से मार – पीत करता था और जब तीन मिल गए तो उसका अंत ही हो गया |







