
O D F ग्राम पंचायत में सुबह शौच के लिए बाहर गए वृद्ध को 3 हाथियों के दल ने कुचला, वृद्ध की मौत, पुलिस और वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर, कार्रवाई में जुटी।
सुबह – सुबह क्या हुई घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 13 हाथियों के दल में से कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत हो गई, 3 हाथी ठीक – ठाक होने के कारण टाइगर रिजर्व एरिया से निकल कर चंदिया थाने के ग्राम देवरा पहुंच गए और अपने साथियों के विछोह से आक्रोशित तीनो हाथी ग्राम देवरा निवासी 62 वर्षीय राम रतन यादव पिता स्वर्गीय टिल्ला यादव जो सुबह 7 बजे खेतों की तरफ शौच के लिए गए हुए थे उनको पटक कर मौत के घाट उतार दिए। घटना की सूचना मिलने के बाद चंदिया पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
क्या कहते हैं चंदिया टी आई

चंदिया टी आई भानु प्रताप भवेदी ने बताया कि हमको जैसे ही सूचना मिली कि 3 हाथियों के दल ने ग्राम देवरा निवासी 62 वर्षीय राम रतन यादव पिता स्वर्गीय टिल्ला यादव जो सुबह 7 बजे शौच के लिए गांव के किनारे खेतों की तरफ गए हुए थे उनको हाथियों ने पटक कर मार दिया है, जिसमे उनकी मौत हो गई है। हम अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मर्ग कार्रवाई कर रहे हैं वहीं वन विभाग से रेंजर साहब लोग भी पहुंच गए हैं। तीनो हाथियों का दल खेतों के रास्ते से ग्राम करहिया की तरफ मूव कर गया है, वन विभाग की टीम सर्चिंग में लगी है।
ग्राम पंचायत की हकीकत

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत देवरा O D F घोषित ग्राम पंचायत है उसके बाद ग्रामीण शौच के लिए बाहर जाते है। वहीं इस घटना ने O D F की कलई खोल कर रख दिया है कि जिले में किस तरफ का फर्जीवाड़ा चल रहा है।
3 जंगली हाथियों के दल ने वृद्ध को कुचला वृद्ध की मौत







