
उमरिया – जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले वर्षों से लंबित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना देकर रैली के शक्ल में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने अपनी मांगों को बताया कि हमारी मांगे इस प्रकार हैं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाये।
केन्द्र शासन के आदेशानुसार मध्यप्रदेश में मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण केन्द्र में उन्नयन कर मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को फुल कार्यकर्ता बनाते हुए सहायिका सहित समस्त सुविधाएं प्रदान की जाये।
वर्ष 2022-23 में आंगनाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को यूनिफार्म की राशि प्रदाय नहीं की गई है जिसको शीघ्र प्रदान कराया जाये।
आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन संबंधी सभी सामग्री आंगनवाड़ी केन्द्र पर ही उपलब्ध कराई जाये टी.एच.आर. बैग को परियोजना कार्यालय से केन्द्रों तक परियोजना व्यय पर ही भिजवाया जाये।

माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा एंव विभागीय आदेश के पालन में जुलाई 2023 से सेवानिवृत्त हुई सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बहनों को सेवा निवृत्त पर मिलने वाली एक मुश्त राशि का भुगतान अभी तक किसी जिले में भुगतान नहीं किया गया है जिससे सेवा निवृत्त हुई बहने आर्थिक रूप से परेशान है। अतः उक्त राशि का उन सभी को तत्काल भुगतान कराये जाये।

विभागीय आदेशानुसार 5.00 लाख रूपये का स्वास्थ्य एंव दुर्घटना बीमा का लाभ उन
सभी बहनों को दिलाया जाये जो कि किसी दुर्घटना से पीड़ित है।
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित होने वाले मंगल दिवस आनलाईन काम करने के लिए
मोबाइल और डाटा की राशि का भुगतान शीघ्र कराया जाये।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन के द्वारा अच्छे क्वालिटी का मोबाइल की राशि उनके खाते में दिलायी जाये ताकि वो सुचारू रूप से काम कर सके।

वहीं जिले कलेक्टर की तरफ से ज्ञापन लेने आये तहसीलदार विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है, मेरे द्वारा कलेक्टर साहब तक पहुंचा दिया जाएगा और उचित माध्यम से मुख्यमंत्री जी तक भेज दिया जाएगा।







