
उमरिया – जिला मुख्यालय स्थित खलेशर नाका वर्षा पेट्रोल पंप के पास देर रात अज्ञात युवक को कुचल कर ट्रक फरार हो गया।
राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तब मौके पर पहुंच कर पुलिस रात लगभग साढ़े बारह बजे अज्ञात युवक के शव को जिला अस्पताल स्थिर मर्चुरी में रखवा कर युवक की शिनाख्ती में लग गई।

दोपहर में पता चला कि युवक ग्राम कोडार निवासी चुमला यादव का 24 वर्षीय पुत्र राज कुमार यादव अपने घर कोडार से अपने ससुराल ग्राम पिपरिया जा रहा था तभी अज्ञात ट्रक चालक ने ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

इस मामले में कोतवाली टी आई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि रात में जैसे ही सूचना मिली तत्काल शव को उठवा कर मरचुरी में रखवा दिया गया और उसकी शिनाख्ती कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया वहीं अज्ञात वाहन चालक और वाहन दोनों की तलाश की जा रही है जल्द ही उसको ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







