
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत मानपुर रेंज के गुरवाही बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ 341 में दो दिन पूर्व भालू ने लकड़ी बीनने गई महिला पर हमला कर दिया था जिसको बचाने गए गांव के सरपंच सहित 6 लोगों को घायल कर दिया था जिसमे महिला की मौत हो गई थी।
वहीं दूसरे दिन वन विभाग की टीम हाथी के साथ जब भालू को जंगल की तरफ खदेड़ने गई तब हाथी के ऊपर हमला कर दिया जिससे हाथी घायल होते ही विचलित होकर भगा तो महावत और बीटगार्ड दोनो गिर कर घायल हो गए जिनका इलाज जारी है।

दुबारा पार्क प्रबंधन ने रेस्क्यू टीम भेजा तब कहीं जाकर भालू को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा जा सका। जसके बारे में पार्क प्रबंधन ने बताया कि भालू उम्रदराज और आंशिक घायल होने के कारण हमलावर हो गया था। रेस्क्यू के दौरान क्षेत्र संचालक लखन लाल उइके के अलावा एसडीओ ताला, रेंजर मानपुर, रेंजर पतौर, रेंजर ताला, रेंजर पर्यटन सहित भारी संख्या में वन कर्मी मौजूद रहे।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पी के वर्मा ने बताया कि कल भालू का रेस्क्यू कर लाया गया था वो आंशिक रूप से घायल होने के साथ बूढ़ा भी हो गया था चिकित्सकों की टीम देखरेख कर रही थी आज उसकी मौत हो गई है। मृत भालू का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, उसके अवयव प्रिजर्व कर फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

सबसे बड़ी बात तो यह है बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आज तक जिस किसी भी वन्य जीव को ट्रैंकुलाइज किया गया है उसकी मौत हो गई है, ऐसे में तो लगता है कि ओवर डोज दिया जाता है या फिर उनको एंटी डोज नही दिया जाता है, यह भी जांच का विषय है, प्रबंधन को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए ताकि ऐसी घटना को रोका जा सके।







