
उमरिया – जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र 89 से वर्तमान भाजपा विधायक शिव नारायण सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ रैली निकाल कर दाखिल किया नामांकन। सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक सभी की भीड़ के बीच गांधी चौक से पैदल आकर नामांकन दाखिल किए, वहीं जब पूंछा गया कि किस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे तो शिव नारायण सिंह ने बताया कि हमारे साथ शिवराज सिंह जी की, मोदी जी की बहुत सारी योजनाएं हैं, उसी के साथ जनता से आशीर्वाद मांगेंगे।

वहीं जब पूंछा गया कि भाजपा रैली लेकर नामांकन दाखिल करने आई लेकिन मानपुर विधानसभा की वर्तमान विधायक और प्रत्याशी मीना सिंह अकेले अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करके चली गई तो क्या बीजेपी दो फाड़ हो गई, इस पर सफाई देते हुए बोले कि नही ऐसा नहीं है, कोई दो फाड़ नही हुई है, उनका कार्यक्रम अलग था और हमारा अलग था, हम सब एक हैं।

वहीं कितने मतों से जीतने के अनुमान पर बोले कि इस बार हम 2018 से अधिक मतों से जीतेंगे, देखते जाइये होता क्या है आगे – आगे।

वहीं जब पूंछा गया कि कांग्रेस आपको बिजली, पानी और भ्रष्टाचार को लेकर घेरती रही तो उनका जबाब रहा कि उनकी नीति अच्छी नहीं है, उनकी सोच अच्छी नहीं है, उनको लगता है कि ये कब चले जाए तो हम पुराना राज सम्हाले और सारा पैसा हम लेकर के रख ले, जनता का जो खजाना है उसको हम लूटे, खसोंटे यही उनकी नीति है यही उनकी सोच है, यह लोग आक्रोश रैली निकाले थे तो आक्रोश इनमें था जनता में कोई आक्रोश नहीं रहा, यह 15 सालों में जनता को सब बांटे दे रहे हैं अब बचा है कि नहीं बचा है, कब ये बीजेपी वाले चले जाएं, हम खजाना को लूटना शुरू कर दें, यदि ये विकास करते तो 2003 में हमको मौका न मिलता।







