उमरिया 24 मार्च – रेल्वे स्टेशन उमरिया का प्लेटफार्म पार करते ही 18 वर्षीय किशोर हड़बड़ाहट में ट्रेन से कूदा और कटने से हुई मौत। इस घटना के बारे में जांचकर्ता अधिकारी ज्ञान सिंह बताए कि सतना जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टीकरकला निवासी 18 वर्षीय अजय सिंह पुत्र विजय सिंह शहडोल से अपने चचेरे भाई के शादी के लिए लड़की देखने फारेस्ट कालोनी उमरिया आ रहा था, और कुछ लोग ग्राम टीकरकला से भी उमरिया आने वाले थे लेकिन अजय अनजाने में शालीमार एक्सप्रेस में बैठ गया, जब ट्रेन उमरिया स्टेशन में नही रुकी तो घबड़ा गया और ट्रेन प्लेटफार्म पार कर कुछ धीमी हुई तो कूद गया जिस कारण ट्रेन की चपेट में आ गया और कट कर मौत हो गई, गौरतलब है कि मृतक अजय सिंह के पिता शहडोल जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उमरिया कोतवाली पुलिस स्टेशन मास्टर की सूचना पर 0/19 पर मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दी, आगे की कार्यवाई के लिए जी आर पी का क्षेत्र होने के कारण रेल पुलिस शहडोल को सौंपा जा रहा है।







