
संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की यूनिट नंबर तीन हुई ठप्प, बिजली उत्पादन हुआ प्रभावित
चालू होने में लग सकते हैं दो दिन
उमरिया – प्रदेश में लगातार बिजली की बढ़ रही समस्याओं के बीच एक और बड़ी खबर आई है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की यूनिट नंबर 3 बंद हो गई है। जिसके कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। वहीं ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। यूनिट बंद होने से संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र फिर एक बार सुर्खियों में आ गया है। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र बिरसिंहपुर पाली के 210 मेगावाट की यूनिट नंबर 3 में बायलर ट्यूब लीकेज के कारण बिजली उत्पादन ठप्प हो गया है। ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी यूनिट बंद होने के बाद जांच में जुटे हुए हैं, संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के अधिकारी व्ही के कैलशिया ने बताया कि बायलर ट्यूब लीकेज होने के कारण यूनिट बंद हुई है। चालू होने में 2 दिन लग सकते हैं।
— उत्पादन ठप्प, बढ़ सकती है, समस्या
लगातार बिजली की बढ़ती मांग के बीच यूनिट के बंद होने से बिजली की समस्या बढ़ सकती है और दो दिनों में बिजली संकट गहरा सकता है। गौरतलब है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह में अधिकारियों की लापरवाही के चलते लगातार कुछ न कुछ होता रहता है।







