
उमरिया – जिले में प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले भर के पटवारी मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम सामूहिक स्तीफा सौंप कर अपने स्तीफे मे कारण बताया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा करने के बाद भी पटवारियों की मांग को पूरा नही किया गया है। शासन के प्रतिनिधियों द्वारा समय – समय पर आश्वासन दिया गया लेकिन पटवारियों की मांगों को पूरा नही किया गया।

जिसके कारण मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर समय – समय पर पटवारियों के द्वारा मांगो के सम्बंध में ज्ञापन भी दिए गए फिर भी पटवारियों की मांगों को पूरा नही किया गया। जिससे आर्थिक परेशानी से तंग आकर एवं निराश होकर अपना स्तीफा सौंप रहे हैं।
अतः श्रीमान जी स्तीफा स्वीकृत करने की कृपा करें।

गौरतलब है कि चुनाव नजदीक आ गया और प्रदेश सरकार हर वर्ग को रेवड़ी बांट रही है लेकिन जो सरकार की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला राजस्व विभाग है उसी के कर्मचारियों की मांगों पर सरकार ध्यान नही दे रही है, ऐसे में चुनाव में कितनी दिक्कतें आएंगी उसका अंदाजा सरकार नही लगा रही है, जबकि इनकी हड़ताल के चलते किसान परेशान हैं। न तो उनकी गिरदावरी भरी जा रही है और न ही धान उपार्जन के लिए पंजीयन हो पा रहा है। इन हड़तालों का क्या असर होगा यह तो आने वाला समय ही बतलायेगा। दूसरी तरफ जनजातीय लोगों में जनजातीय मंत्री द्वारा किये गए घोटालों के जांच की मांग और उनके भीतर पनपा आक्रोश क्या गुल खिलायेगा, यह तो समय के गर्त में है।







