
उमरिया – जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 01/08/2023 से 15/08/23 तक बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु-2” संचालित किया जा रहा है ! अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषो को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाना, महिला अपराध के प्रति जागरूक करना तथा पूर्वाग्रह से ग्रसित मानसिकता को ठीक करना है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन व मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह, व महिला थाना उमरिया से उनि लता मेश्राम, उनि वैष्णवी पांडे, उनि (एम)महेंद्र सिंह भलावी, कार्य. एसआई जयसिंह, महिला प्रधान आरक्षक 216 खेमा, प्रधान आरक्षक 196 राजेंद्र की टीम के द्वारा उमरिया स्टेडियम से रणविजय चौक तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया! जिसमे विभिन्न स्कूलों से 90 से 120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं मैराथन के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। दौड़ में शामिल बालकों/ पुरुषों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिमन्यु अभियान के संबंध में अवगत कराया गया व बालिकाओं/ महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी, एवं समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे – नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु शपथ दिलाई गई। अंत में अति पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया गया।







