
खबर का हुआ असर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास से विगत दिनों 4 छात्रों के गायब होने की खबर पर कलेक्टर ने किया वार्डन को निलंबित
क्या रहा पूरा मामला

Umaria – नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास से 14 नवम्बर को 4 छात्रों जिसमे सूर्या पिता स्व० राजेन्द्र सिंह, करण पिता स्व० अशोक प्रजापति, भूपत पिता मान सिंह तथा आदित्य पिता बब्लू बैगा के गायब होने और 24 घंटे में पुलिस द्वारा बच्चों को दस्तयाब करने की खबर को 15 नवम्बर को प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मप्र सिविल सेवा नियत के तहत गिरवेश मिश्रा प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला महुरा एवं सहायक वार्डन नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास लालपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी करकेली नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा ।
क्या हुई लापरवाही

बालक छात्रावास की व्यवस्थाओ के संबंध में अपेक्षानुसार कार्य नही किए जाने से यह प्रतिकूल परिस्थितियां लक्षित हुई है। अति संवेदनशील परिस्थिति मे भी गिरवेश मिश्रा व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में देर सूचित किया गया। छात्रावास संचालन एवं नियंत्रण मे सम्यक निर्देशों का पालन नही किए जाने के कारण श्री मिश्रा का उक्त कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता का परिचायक है, जो मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है।
खबर का असर कलेक्टर ने किया लापरवाह वार्डन को निलंबित







