Home क्राइम पुलिस को मिली बड़ी सफलता मशीन बरामद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता मशीन बरामद आरोपी गिरफ्तार

594
0

प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र अमरपुर से लोकसेवक द्वारा गबन की गई टी. वी. रोग जांच की टू नाट मशीन बरामद
आरोपी लोकसेवक लैब टेक्नीशियन भजनलाल एवं भृत्य नागेन्द्र द्विवेदी गिरफ्तार

उमरिया – जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर से चोरी गई ट्रू नाट मशीन बरामद आरोपी भी गिरफ्तार। आपको बता दें mpbreakingnews.co.in द्वारा इस मामले को 13 अप्रैल को उठाया गया था, जिसमे पुलिस को सफलता मिल गई।
मामला इस तरह है।


फरियादी डॉक्टर विवेक कुमार मेहुरिया मेडीकल ऑफिसर प्रा. स्व. केन्द्र अमरपुर द्वारा दिनांक 05/04/2023 को लिखित शिकायत अमरपुर चौकी में दी गई थी कि प्रा. स्व. केन्द्र अमरपुर में टी.वी. रोग जांच हेतु टू नाट मशीन क्रमांक TLDU0026 प्रयोगशाला में संधारित थी जिसे लैब टैक्निशियन भजन लाल सिंह द्वारा संचालित किया जाता था दिनांक 25.03.2023 को लैब में रखी टू नाट मशीन नही थी, मशीन को संधारित, संचालित व सुरक्षित रखने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लैब टैक्निशियन भजन लाल सिंह की थी जिनके द्वारा उक्त मशीन का बेईमानीपूर्वक गवन कर लिया गया है। उक्त शिकायत पर आरोपी लैब टैक्निशियन भजन लाल सिंह पिता घासी राम सिंह के विरूद्ध दिनांक 07/04/2023 को अपराध क्रमांक 134/23 धारा 409 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा पता चला कि प्रा. स्व. केन्द्र अमरपुर में पदस्थ भृत्य नागेन्द्र द्विवेदी कोई मशीन किसी को 02 लाख रूपये में बेचने के फिराक में है तब भृत्य नागेन्द्र द्विवेदी से इस संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर भृत्य नागेन्द्र द्विवेदी द्वारा बताया गया कि लैब टैक्निशियन भजन लाल सिंह के साथ मिलकर मशीन का गबन किया गया एवं बेचने की योजना बनाई गई। आरोपियो के कब्जे से टू नाट मशीन कीमती 08 लाख रूपये जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here