Home भ्रष्टाचार खबर का हुआ असर कियोस्क संचालक की दुकान सील

खबर का हुआ असर कियोस्क संचालक की दुकान सील

773
0

उमरिया – mpbreakingnews.co.in द्वारा 20/03/2023 को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मानपुर में एसबीआई मेन ब्रांच के सामने कियोस्क संचालक द्वारा ई केवाईसी करने के लिए पैसे लेने के मामले को प्रमुखता से उठाया गया था जिस पर जिले के संवेदनशील कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी तत्काल संज्ञान लेते हुए मानपुर एसडीएम नेहा सोनी को निर्देशित कर जांच करवाए और जांच में सच पाए जाने पर संचालित कियोस्क के संचालक नीरज कुमार मिश्रा के विरूद्ध कार्यवाही करनें के निर्देष दिए थे।

कियोस्क सेन्टर

एसडीएम मानपुर नेहा सोनी द्वारा कियोस्क सेंटर की आकस्मिक जांच करने पर षिकायत सत्य पाई गई जिस पर उन्होंने पंचनामा तैयार कर कियोस्क सेंटर को सील कर दिया है।
गौरतलब है कि कलेक्टर की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here