
उमरिया 14 मई – जिले लगातार अपहरण एवं दुष्कर्म की घटनाएँ बढ़ती जा रही है, लाख प्रयास के बावजूद घटनाओं में कमी आने का नाम नहीं ले रही है ऐसा ही एक मामला उमरिया कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है | उप निरीक्षक अलका पटेल बताई कि हरिजन मोहल्ले की एक लड़की की गुम इंसान की कायमी 22 अप्रैल को हुई थी कल लड़की वापस आई जिस पर अपराध क्रमांक 210/19 धारा 376, 366, 344, 323, 506 बी का प्रकरण दर्ज कर शहडोल निवासी आरोपी कुणाल कुंडे को उमरिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी द्वारा चुन्नी लाल हरिजन की पुत्री को जबरन शादी का झांसा देकर 15 – 20 दिन अपने घर में बंद रख कर दुष्कर्म किया गया | जिस पर आरोपी को न्यायलय में पेश किया जा रहा है |

गौरतलब है कि शासन प्रशासन लाख दावे करे लेकिन अपराध में कमी आने का नाम नहीं ले रही है जब तक अपराधियों के साथ सख्ती नहीं होगी तब तक कमी आना संभव प्रतीत नहीं होता है ऐसे में आवश्यकता है कठोर सजा की |







