मध्य प्रदेश से अपनी जमीन खो चुकी कांग्रेस फिर से एक बार प्रदेश में अपनी जमीन तलाशने में लगी है, इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मध्य प्रदेश के प्रचार-प्रसार की कमान संभाले हुए हैं, इसके लिए उनकी सभाएं उनके रोडशो व बहुत सारी एक्टिविटीज कांग्रेस मध्य प्रदेश में लगातार कर रही है, लेकिन चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस में जो अंतर्कलह है वह कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है, हाल ही में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 10 साल तक मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने वाले दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के युवा नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जिस तरह से टिकट के बंटवारे को लेकर बहस हुई वह कहीं ना कहीं कांग्रेस के अंतर्कलह को उजागर करती है, लेकिन इतना तो मानना होगा जहां बीजेपी की जड़ें काफी मजबूत गहराई से जमी हुई है वहां कांग्रेस को बीजेपी को उखाड़ने में एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कांग्रेस पिछले परफॉर्मेंस के मुकाबले इस बार कुछ नया करेंगी, लेकिन इतना तय है जिस तरह से कांग्रेस में अंतर कलह दिख रहा है इसके अलावा विजयराघवगढ़ जैसी सीट पर जो खबर आई है कि विजयराघवगढ़ में आयातित कैंडिडेट को लेकर कांग्रेस के ज़मीनी कार्यकर्ता नाराजगी जाहिर करते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखकर स्थानीय कैंडिडेट और कांग्रेस के कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की है, वह कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकती है अब देखना यह होगा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की मेहनत मध्य प्रदेश में कितना जोर लगाती है और क्या रिजल्ट आते हैं यह नतीजे लोकसभा चुनाव के लिए एक बानगी होंगे।







