आदर्श चुनाव आचार संहिता के परिपालन के लिए निर्भीकता पूर्वक मतदान पहली शर्त होती है, ऐसे ही मतदान के लिये बिरिसिंहपुर पाली में पुलिस ने मार्च पास्ट निकाल कर नगर के लोगों को संदेश दिया कि आगामी चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें। मतदाताओं में किसी भी प्रकार का कोई भय नही होना चाहिए ।

कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की गतिविधी न करे अन्यथा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।मार्चपास्ट थाने से निकल कर पूरे नगर का भ्रमण किया। मार्च पास्ट में एस डीओपी अरविंद तिवारी, नगर निरीक्षक राजेश चन्द्र मिश्रा, थाने के सभी पुलिसकर्मी एवं कलकत्ता से आये सशस्त्र सेना बल के 102 जवान शामिल हुए।







