उमरिया 02 अक्टूबर – जिले के चंदिया नगर पंचायत में मुख्य मंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत माडल रोड बनाने की पहल शुरू, नगर पंचायत और जिले प्रशासन मिल कर अतिक्रमण हटाने में लगे हैं, हालांकि नागरिक खुद अपने भवनों को तोड़ रहे हैं वहीँ कुछ असंतोष भी नजर आ रहा है |

उमरिया जिले के चंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गाँधी चौक से सरमन के माकान तक सड़क का चौडीकरण होने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है, प्रशासन की पहल पर नागरिक खुद ही अपने माकान, दुकान को तोड़ कर जगह दे रहे हैं, वहीँ कुछ गरीब तबके के लोग भी जो रोज कमा कर खाने वाले हैं उनके साथ भी एक ही रवैया अपनाया जा रहा है वहीँ लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है कि कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो नगर पालिका में अधिकारी के पद पर हैं, वो जिला प्रशासन से सांठ – गाँठ कर अपने माकान को बचाने के लिए सड़क की चौडाई कुछ कम करवाने में लगे हैं | इस मामले में पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा का कहना है कि मुख्य मंत्री अधो संरचना का जो माप दंड निर्धारित है उसी के अनुरूप काम होना चाहिए, प्रशासन के द्वारा जो नाप किया गया है उस नाप से सब लोग संतुष्ट हैं लेकिन वहां कुछ संशोधन कर रहे हैं दोनों तरफ दो – दो फुट कम किया जा रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए यदि ऐसा होता है तो बाकी लोगों के साथ अन्याय कहलायेगा और इसका विरोध होगा जो लोग तोड़ लिए हैं वो सरे लोग विरोध करेंगे और सड़क निर्माण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए नहीं तो काम करना मुश्किल हो जाएगा | वहीँ नगर के व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल का कहना है कि इसमें कई गरीब, अतिगरीब और पिछड़े वर्ग के लोग हैं जिनके लिए शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से पालन करते हुए उनको प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाय वहीँ कुछ लोग बेरोजगार हो गए हैं उनके लिए नगर पंचायत दुकान बनवा कर नगर में ही दिया जाय, मैं यह जनता हूँ कि जो विकास के कार्य होते हैं वह जन हित के लिए, जनता के भावना के अनुरूप और जनता के विकास के लिए होना चाहिए, इस प्रकार का विकास जो किसी के लिए विनाश और भय का वातावरण बना दे और जीवन भर दुःख झेलने को मजबूर कर दे हम ऐसा विकास नहीं चाहते हैं, हम ऐसा विकास चाहते है कि समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हो साथ ही हम यह चाहते हैं कि गुणवत्तापूर्ण रोड बने क्योंकि सब लोग अपने से अपने भवनों की शहादत दे रहे हैं |

इस मामले में सी एम ओ नगर पण चयत चंदिया यशवंत वर्मा का कहना है कि मुख्य मंत्री महोदय के द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी की घोषणा की गई थी उसके क्रियान्वयन के लिए मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी को अधिकृत किया गया है उनके द्वारा सर्वे कार्य भी पूरा कर लिया गया है टेंडर की प्रक्रिया भी भोपाल से चालू है गाँधी चौक से लेकर सरमन के माकान तक रोड का निर्माण कार्य चल रहा है जो वहां पर अतिक्रमण है उसमें नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत व्यक्तियों के द्वारा खुद अपने – अपने माकानों को गिराया जा रहा है वहीँ गरीब तबके के लिए पूंछने पर कहे कि ऐसा अभी संज्ञान में नहीं आया है किन्तु मुख्य मंत्री जी के द्वारा बहुत ही मह्त्वकंछी योजना चल रही है प्रधान मंत्री आवास योजना अगर कोई पात्र व्यक्ति आता है तो उसको प्रधान मंत्री आवास योजन के तहत लाभान्वित किया जाएगा |

गौरतलब है कि चुनाव सर पर आते ही प्रदेश के मुख्य मंत्री को अपनी घोशनाएँ याद आने लगी और नगरों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई चालू हो गई 2 दिन में आचार संहिता लग जायेगी सभी अधिकारी चुनाव कार्य में व्यस्त हो जायेंगे ऐसे में सड़क निर्माण कार्य जहां का तहां रखा रह जाएगा और लोगों में आक्रोश बढ़ता जाएगा इसका कैसा असर चुनाव पर पडेगा आने वाला समय ही बताएगा |








